करवाचौथ पर मायके का बहाना बनाकर रातभर गायब रही महिला, दो दिन बाद जो हुआ; जानकार उड़ जाएंगे होश
मुरैना में करवाचौथ पर मायके जाने की बात कहकर निकली महिला की पति और पिता ने मिलकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
HighLights
महिला करवाचौथ पर मायके जाने का कहकर निकली थी।
पति और पिता ने मिलकर महिला की नृशंस हत्या की।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
डिजिटल डेस्क, मुरैना। करवाचौथ के दिन मायके जाने की बात कहकर घर से निकली महिला की हत्या कर दी गई। पति को जब पता चला कि पत्नी मायके पहुंची ही नहीं थी, तो उसने उसके पिता को घर बुला लिया। इसके बाद पति और पिता ने महिला से पूछताछ शुरू की। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली। महिला के गले में साफी कसने के बाद ईंट से चेहरे पर कई वार किए गए। वारदात सोमवार सुबह नगरा थाना क्षेत्र के रतनपुरा कीचौल गांव में हुई। पुलिस ने पति और महिला के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मायके जाने की बात कहकर निकली थी पूजा
पुलिस के अनुसार, रतनपुरा गांव निवासी पूजा तोमर (32) करवाचौथ के दिन पति रामकिशोर तोमर से मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। अगले दिन रविवार को वह वापस लौट आई। इस बीच पति को जानकारी मिली कि पूजा अपने मायके पहुंची ही नहीं थी। उसने पत्नी से रातभर कहां रहने को लेकर कई बार सवाल किए, लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
इसके बाद रामकिशोर ने रविवार शाम पूजा के पिता विजयपाल पवैया निवासी गुहिसर, थाना मौ, जिला भिंड को अपने घर बुला लिया।
पिता ने गले में कसी साफी, पति ने कमरा बंद किया
रविवार शाम से ही पिता और पति ने पूजा से पूछताछ शुरू कर दी। सोमवार सुबह एक बार फिर इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान गुस्से में विजयपाल ने पूजा के गले में साफी डालकर कस दी और उसे घसीटते हुए कमरे में ले गया।
शोर सुनकर रामकिशोर के चचेरे भाई राजकिशोर तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही पति रामकिशोर ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद विजयपाल ने कमरे में रखी ईंट से पूजा के चेहरे पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने पति और पिता को किया गिरफ्तार
घटना के बाद रामकिशोर ने खुद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पति रामकिशोर तोमर और महिला के पिता विजयपाल पवैया को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट भी बरामद कर ली गई है।
यह भी पढ़ें- भिंड में बेटे की नशे की लत से परेशान पिता ने ही कराई हत्या, बोरी में भरकर बीहड़ में फेंका शव; चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने चचेरे भाई राजकिशोर तोमर की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।