विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुरैना में कार्तिक स्नान के दौरान हादसा: क्वारी नदी में डूबने से दो सगी बहनों सहित तीन बालिकाओं की मौत

Published: Thu, 05 Nov 2026 07:37 PM (IST)

मुरैना के कैलारस क्षेत्र में कार्तिक स्नान के दौरान क्वारी नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरलाल का पुरा ...और पढ़ें

बालिकाओं की डूबने से मौत के बाद अस्पताल में जुटी भीड़। (फोटो- जागरण)

बालिकाओं की डूबने से मौत के बाद अस्पताल में जुटी भीड़। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. कैलारस क्षेत्र के हरलाल का पुरा में हुई घटना।

  2. मृतक बालिकाओं की उम्र 10 से 12 साल।

  3. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल।

डिजिटल डेस्क, मुरैना। जिले के कैलारस क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सुहांस पंचायत के हरलाल का पुरा गांव में क्वारी नदी में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, कार्तिक माह में सूर्योदय से पहले स्नान की परंपरा के चलते हरलाल का पुरा निवासी भरत यादव की बेटियां चंदा यादव (10) और निशी यादव (12), परिवार की ही प्राची यादव (12) के साथ गुरुवार सुबह क्वारी नदी पहुंची थीं। तीनों ने नदी में स्नान किया। इसके बाद निशी दीपक प्रवाहित करने के लिए पानी में आगे बढ़ी, लेकिन इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

निशी को संकट में देखकर चंदा और प्राची उसे बचाने के लिए नदी में उतर गईं। हालांकि, वे भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं और तीनों बालिकाएं पानी में डूब गईं।

यह भी पढ़ें- मात्र 1 रुपये में टीवी, फ्रिज और RO... दीपावली पर ग्वालियर में नगर निगम की पहल से जरूरतमंदों के खिले चेहरे

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और बालिकाओं की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद तीनों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल कैलारस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन बालिकाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।