विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP की बेटी अनुष्का संभालेगी टीम इंडिया-ए की कमान, इंग्लैंड दौरे के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published: Sun, 03 May 2026 04:30 PM (IST)

ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत-ए महिला टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। उनके दमदार घरेलू प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीनियर टीम में डेब्यू के बाद यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू के दौरान अनुष्का को कैप पहनाते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू के दौरान अनुष्का को कैप पहनाते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर की उभरती क्रिकेट प्रतिभा अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला क्रिकेट में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारत-ए महिला टीम की टी-20 कप्तानी उन्हें सौंपी है।

अनुष्का के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड-ए के खिलाफ तीन टी-20 मुकाबले खेलेगी। ये मैच नॉर्थम्पटन और चेम्सफोर्ड में आयोजित होंगे। उनके लगातार दमदार घरेलू प्रदर्शन और आक्रामक खेल शैली को देखते हुए चयनकर्ताओं ने यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे ग्वालियर के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है।

वृंदा बनीं उपकप्तान

टीम में वृंदा दिनेश को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं वनडे टीम की कमान हरलीन देओल संभालेंगी, जबकि प्रतिका रावल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। वनडे मुकाबले होवे और टॉनटन में खेले जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था डेब्यू

अनुष्का ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था, जहां उन्होंने उपयोगी पारियां खेलते हुए अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन में निरंतरता और संतुलन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा।

घरेलू लीग में भी जलवा बरकरार

घरेलू स्तर पर भी अनुष्का का दबदबा कायम है। मध्य प्रदेश महिला लीग में बुंदेलखंड बुल्स ने उन्हें दोबारा कप्तान बनाया है। पहले सीजन में टीम उपकप्तान रहते हुए खिताब जीत चुकी है, और अब दूसरे सीजन में उनकी कप्तानी में एक बार फिर टीम से बड़ी उम्मीदें हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए निरंतर खेलने का मौका मिलना बहुत खुशी और गर्व की बात है। असल में हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले। मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं अपनी टीम के लिए बेस्ट कर सकूं। इस बार मुझे कप्तान के रूप में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है और मेरी कोशिश उसे बेहतर बनाने की होगी। मेरे परिवार का सपोर्ट, कोच का मार्गदर्शन और ईश्वर की कृपा ही मेरी ताकत है।
- अनुष्का शर्मा, भारतीय क्रिकेटर

भारत-ए टी-20 टीम इस प्रकार है

अनुष्का शर्मा (कप्तान) एवं वैष्णवी शर्मा (दोनों ग्वालियर) वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, प्रेमा रावत, पूर्वाजा वेर्लेकर, जिन्तिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर।

इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम

20 जून : पहला टी20, नॉर्थम्पटन
23 जून : दूसरा टी20, नॉर्थम्पटन
25 जून : तीसरा टी20, चेल्म्सफोर्ड
28 जून : पहला वनडे, होवे
1 जुलाई : दूसरा वनडे, टॉनटन
4 जुलाई : तीसरा वनडे, टॉनटन

यह भी पढ़ें- छतरपुर में 2 वर्षीय मासूम की मौत पर सस्पेंस! भीड़ ने कुचला या बीमारी से गई जान... जांच में जुटी पुलिस

अनुष्का के क्रिकेट करियर पर एक नजर

1. महिला प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम से खेलते हुए अनुष्का शर्मा ने 30 गेंद में 44 रन बनाकर गुजरात टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी।
2.आल इंडिया सीनियर्स टी-20 टूर्नामेंट के दौरान 31 अक्टूबर को सूरत में राष्ट्रीय उपविजेता बनी एमपीसीए की टीम में अविस्मरणीय योगदान दिया।
3.मध्यप्रदेश की सीनियर महिला टीम की उपकप्तान के रूप में बेहतर आल राउंडर प्रदर्शन करते हुए सेंट्रल जोन के लिए चयन हुआ, जहां शानदार प्रदर्शन किया।
4.पूर्व कप्तान: अंडर- 19 चैलेंजर ट्रॉफी विजेता - "इंडिया बी टीम"
5 .पूर्व कप्तान - राष्ट्रीय उपविजेता रही मध्यप्रदेश अंडर- 19 गर्ल्स क्रिकेट टीम
6. प्रतिष्ठित चंद्रा नायडू अवार्ड से सम्मानित
7. र्तमान में (बैटर ऑलराउंडर के रूप में) मध्यप्रदेश अंडर- 23 गर्ल्स क्रिकेट टीम की उपकप्तान एवं सीनियर टीम में ओपनर बैटर।
8. बीते दिनों सीनियर्स वनडे ट्राफी (2024- 25) में यादगार पारी के बदौलत मध्यप्रदेश को चैंपियन बनाया।
9. 2025 में पहले एमपीसीए में "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" सहित प्लेयर ऑफ द मैच, डॉमिनेटर प्लेयर ऑफ द मैच, सर्वाधिक चौके, बेस्ट फील्डर, क्रिएटिव शॉट आदि सहित अधिकांश (सर्वाधिक) अवार्ड हासिल करने वाली खिलाड़ी के रूप में ग्वालियर का परचम फहराया।
10. अब तक दो बार सेंट्रल जोन से खेलने सहित आधा दर्जन से अधिक बार चैलेंजर ट्रॉफी में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल चुका है।
11. अप्रैल 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय सीनियर टीम में चयनित किया गया। पांच मैचों की टीम-20 सीरीज में तीन मैच खेले और 72 बनाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।