विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छतरपुर में 2 वर्षीय मासूम की मौत पर सस्पेंस! भीड़ ने कुचला या बीमारी से गई जान... जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 01 May 2026 07:58 PM (IST)

ग्वालियर में इलाज के दौरान दो साल की बच्ची की मौत के बाद मामला उलझ गया है। परिजन भीड़ द्वारा कुचलने का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस बीमारी की आशंका पर भी जांच कर रही है।

बच्ची की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

बच्ची की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर में उपचार के दौरान दो साल की बच्ची की मौत के बाद मामला उलझ गया है। परिजनों ने जहां गांव में हुए विवाद के दौरान बच्ची के दबने से मौत का आरोप लगाया है, वहीं बीमारी की आशंका भी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप, भीड़ ने बच्ची को कुचल दिया

जानकारी के मुताबिक, बड़ामलहरा थाना क्षेत्र की सेंधवा चौकी अंतर्गत रहने वाले भूरा अहिरवार की दो वर्षीय बेटी संजना अहिरवार की मौत हो गई। पिता का आरोप है कि 25 अप्रैल को गांव में हुए विवाद के दौरान कुछ लोग उनके घर में घुस आए थे। इसी अफरा-तफरी में भीड़ ने बच्ची पर पैर रख दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

गांव से ग्वालियर तक चला इलाज

घटना के बाद बच्ची का पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, लेकिन सुधार न होने पर उसे बड़ामलहरा से छतरपुर जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पहले नहीं की शिकायत, अब उठे सवाल

पुलिस के अनुसार, घटना के दिन इस तरह की किसी घटना की सूचना नहीं दी गई थी और न ही कोई शिकायत दर्ज कराई गई थी। बाद में परिजनों ने सेंधवा चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर : मां को नजरअंदाज कर बनाया वारिस, कोर्ट ने रद किया उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, फिर होगी सुनवाई

बीमारी की आशंका भी

थाना प्रभारी शिशिर तिवारी का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में बच्ची के निमोनिया से पीड़ित होने की बात भी सामने आई है। ऐसे में मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

फिलहाल इस संवेदनशील मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि यह साफ हो सके कि मासूम की मौत हादसे से हुई या बीमारी इसकी वजह बनी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।