विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर : मां को नजरअंदाज कर बनाया वारिस, कोर्ट ने रद किया उत्तराधिकार प्रमाणपत्र, फिर होगी सुनवाई

Published: Fri, 01 May 2026 07:11 PM (IST)

ग्वालियर जिला न्यायालय ने एक उत्तराधिकार प्रमाण पत्र रद कर दिया है, जो मृतक की मां को पक्षकार बनाए बिना जारी किया गया था। न्यायालय ने सभी वैध वारिसों को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य बताते हुए मामले की फिर से सुनवाई का आदेश दिया है।

कोर्ट का अहम फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

कोर्ट का अहम फैसला (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिला न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को निरस्त कर दिया है, जिसमें मृतक के सभी वैध वारिसों को शामिल किए बिना उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। तृतीय जिला न्यायाधीश देवेश उपाध्याय ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में सभी प्रथम श्रेणी के वारिसों को सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है।

मां को ही नहीं बनाया पक्षकार

मामले में भिंड निवासी मुन्नीदेवी ने अपील दायर कर बताया कि उनके बेटे धर्मवीर शर्मा की मृत्यु के बाद ट्रायल कोर्ट ने उनकी दूसरी पत्नी सीता शर्मा और बच्चों संध्या व आशीष के पक्ष में 1/3-1/3 हिस्सा तय करते हुए उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी कर दिया, जबकि उन्हें (जो मृतक की मां हैं) मामले में पक्षकार ही नहीं बनाया गया।

नॉमिनी होने के बावजूद अनदेखी

रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि धर्मवीर शर्मा की सर्विस बुक में उनकी मां मुन्नीदेवी का नाम नॉमिनी के रूप में दर्ज था। इसके बावजूद ट्रायल कोर्ट ने इस अहम तथ्य पर विचार नहीं किया और न ही अन्य जीवित वारिसों की स्थिति स्पष्ट की।

अदालत की सख्त टिप्पणी

जिला न्यायाधीश ने अपने फैसले में कहा कि मुन्नीदेवी मृतक की वैध मां और प्रथम श्रेणी की वारिस हैं, इसलिए उन्हें पक्षकार बनाना जरूरी था। उन्हें शामिल न करना उनके अधिकारों का उल्लंघन है और निष्पक्ष सुनवाई के सिद्धांत के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें- देवरानी को जेठ भाया, जेठानी का देवर पर दिल आया... हाईकोर्ट में पहुंचा अजीबोगरीब मामला, जज ने ठोक दिया जुर्माना

फिर से होगी सुनवाई

इसी आधार पर 26 फरवरी 2021 को पारित ट्रायल कोर्ट का आदेश रद कर दिया गया है। साथ ही निचली अदालत को निर्देश दिए गए हैं कि मुन्नीदेवी को पक्षकार बनाकर सभी संबंधित पक्षों को सुनवाई और साक्ष्य प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाए। मामले में अगली सुनवाई के लिए 12 मई की तारीख तय की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।