विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में शादी से पहले दहशत : युवती को एसिड अटैक और स्टेज पर दूल्हे के सामने गोली मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Published: Fri, 06 Mar 2026 04:26 PM (IST)

ग्वालियर में एक 22 वर्षीय युवती को पड़ोसी समीर खान ने एसिड अटैक और शादी में गोली मारने की धमकी ...और पढ़ें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के गिरवाई क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी देकर दहशत फैला दी। युवती की शिकायत पर गिरवाई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती पर कोर्ट में चल रहे पुराने मामले में राजीनामा करने या बयान बदलने का दबाव बना रहा था।

घर के आंगन में पहुंचकर दी धमकी

पीड़िता के अनुसार 3 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह सिकंदर कंपू स्थित अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला समीर खान वहां पहुंच गया और उसे धमकाने लगा। आरोपी ने कहा कि अगर उसने समझौता नहीं किया तो वह उसकी शादी में हंगामा करेगा।

युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे डराते हुए कहा कि जैसे बिहार के बक्सर में स्टेज पर दुल्हन को गोली मारी गई थी, वैसे ही वह भी दूल्हे के सामने उसे गोली मार देगा। इसके अलावा उसने एसिड फेंककर चेहरा खराब करने की भी धमकी दी।

11 मार्च को है शादी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 11 मार्च को तय है। इसी को लेकर आरोपी लगातार उसे डराने की कोशिश कर रहा था और शादी समारोह में हंगामा करने व जान से मारने की धमकी दे रहा था। इससे युवती और उसका परिवार काफी सहमा हुआ था।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में किशोरी ने लगाई फांसी, खाड़ी क्षेत्र में अशांति के कारण दुबई में फंसे थे पिता, 3 दिन बाद हो सका अंतिम संस्कार

दो साल पुराना है विवाद

युवती के मुताबिक समीर खान का घर उसके घर के पास ही है। करीब दो साल पहले आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर मारपीट भी की थी। उस समय गिरवाई थाने में मामला दर्ज हुआ था, जो फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।

पीड़िता का कहना है कि उसी मामले में समझौता कराने के लिए आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा था और दबाव बना रहा था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमकियों से परेशान होकर युवती अपने परिजनों के साथ गिरवाई थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।