विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में रास्ते के विवाद में झड़प, दो गुटों में चलीं लाठी-कुल्हाड़ी और गोलियां; 6 लोग घायल

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:40 AM (IST)

ग्वालियर के गणपतपुरा गांव में रास्ते को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें लाठी, कुल्हाड़ी और बंदूक का इस्तेमाल हुआ।

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले स्थित हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गणपतपुरा गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे रास्ते से वाहन पहले निकालने की मामूली सी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से कुल्हाड़ी, लाठियां चलीं और एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी कर दी।

इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

एक पक्ष के केशव जाटव के अनुसार, वह सोमवार रात अपनी बाइक पर भैंसों के लिए चारा लेकर घर लौट रहा था। पप्पू बघेल के घर के सामने आकाश गुर्जर ने अपना ट्रैक्टर सड़क पर आड़ा खड़ा कर रखा था। जब उसने रास्ता देने के लिए ट्रैक्टर हटाने को कहा, तो आकाश ने जातिगत गालियां देते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

इसके बाद आकाश के साथी विकास गुर्जर, दिलीप, जितेंद्र, लायकराम, हरेंद्र, श्याम और आदित्य गुर्जर लाठियां लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान हरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

बाइक अड़ाकर हमले का आरोप

घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों और दी गई शिकायतों के आधार पर क्रास मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं दूसरे पक्ष के आकाश गुर्जर ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि वह रात को खेत जोतकर ट्रैक्टर से लौट रहा था। केशव जाटव ने जानबूझकर रास्ते में अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। जब उसने बाइक हटाने को कहा तो केशव ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

इसके बाद केशव के पक्ष से ब्रजेश जाटव, दीपक, रामौतार, भगवान सिंह, कैलाश, अमर, बदन सिंह, नीरज और होतम जाटव लाठी-डंडे लेकर आ पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हिट एंड रन केस : गोपालपुर चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ी, दौडाकर की पिटाई; भागकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: धार में टायर फटने के बाद पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू कार, धमाके के साथ उठीं लपटें; चार दोस्तों की मौत