विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: धार में टायर फटने के बाद पुलिया से नीचे गिरी बेकाबू कार, धमाके के साथ उठीं लपटें; चार दोस्तों की मौत

Published: Mon, 26 Oct 2026 10:34 AM (IST)

मध्य प्रदेश के धार में एक चलती कार में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में चार ...और पढ़ें

HighLights

  1. धार में चलती कार में लगी आग।

  2. हादसे में चार युवकों की मौत हुई।

  3. एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के धार में चलती कार में आग लगने से सागौर जिले के चार युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

टायर में आग लगने से हादसा

यह हादसा फोरलेन पर हुआ जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई। इसके बाद आग पूरी कार में फैल गई और उसमें चार युवक जिंदा जल गए। जानकारी के मुताबिक कार सवार युवक सांवरिया सेठ मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

हादसे में मृतक और घायल लोगों के नाम 

क्र. सं. स्थिति नाम पिता का नाम उम्र निवासी थाना जिला
1 मृतक भीम विक्रम 24 वर्ष बड़ी सागौर सागौर धार
2 मृतक चेतन जीवन 21 वर्ष ग्राम सागौर सागौर धार
3 मृतक आदित्य संतोष तिवारी 22 वर्ष ग्राम सागौर सागौर धार
4 मृतक अभिषेक लक्ष्यमण सोलंकी 19 वर्ष ग्राम सोहगापुरा सागौर धार
5 घायल तुषार मंडलोई मुकेश मण्डलोई 20 वर्ष माधवपुरा (सागौर कुटी) बगदुन धार

घायल को इलाज के लिए किया भर्ती

हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक 35-40 प्रतिशत झुलस गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाई।

इसके बाद कार में से चारों मृतकों के शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि टायर में आग लगने के बाद कार पुलिया से नीचे गिर गई और आग पूरी कार में फैल गई।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में हिट एंड रन केस : गोपालपुर चौकी प्रभारी की वर्दी फाड़ी, दौडाकर की पिटाई; भागकर बचाई जान