विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में युवक के मोबाइल में मिले 40 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो, दोस्ती के बाद रिकॉर्डिंग का आरोप

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:10 PM (IST)

ग्वालियर में एक युवक के मोबाइल से 40 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले हैं, जिसके बाद पुलिस ने ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. युवक के मोबाइल में 40 से अधिक महिलाओं के अश्लील वीडियो मिले।

  2. आरोपी योगेश गुप्ता महिलाओं से दोस्ती कर उनके वीडियो बनाता था।

  3. पुलिस ब्लैकमेलिंग और अन्य उपयोग की संभावना की जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर इलाके के न्यू सारिका नगर में पानी का प्लांट चलाने वाले एक युवक के मोबाइल की जांच में 40 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में आरोप है कि वह महिलाओं से दोस्ती करता था और संपर्क बढ़ने के बाद उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को ब्लैकमेल करने या किसी अन्य तरीके से परेशान करने के लिए किया गया था या नहीं। मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से भी संपर्क किया जा रहा है।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार, योगेश गुप्ता के खिलाफ सनातन सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर विश्वविद्यालय थाना पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में एक महिला के हवाले से आरोप लगाया गया था कि युवक महिलाओं से दोस्ती करने के बाद उनके अश्लील वीडियो बनाता है और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार देर शाम योगेश गुप्ता को हिरासत में लिया। मोबाइल की जांच के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं से जुड़े अश्लील वीडियो मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच आगे बढ़ाई।

40 से 50 वर्ष की महिलाओं के वीडियो मिलने की बात

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में मिले वीडियो करीब 40 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं से संबंधित बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में इनमें अधिकांश महिलाओं के तलाकशुदा होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी यह स्पष्ट करने में जुटी है कि वीडियो किस परिस्थिति में बनाए गए।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के शिविर से भारत लाई गईं म्यामांर की 4 युवतियां, जम्मू में बेचने की थी तैयारी; ग्वालियर-अलीगढ़ में दो बिचौलिए गिरफ्तार

मोबाइल में मिले नंबरों से महिलाओं से संपर्क

नगर पुलिस अधीक्षक रवि भदौरिया के अनुसार युवक के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर संबंधित महिलाओं से संपर्क किया जा रहा है। उनसे बातचीत के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।