विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में सिर पर गंदे पानी का कैंपर लेकर पहुंचे पूर्व पार्षद, नगर निगम से पूछा- यही है नंबर वन स्वच्छता?

Published: Tue, 17 Nov 2026 04:43 PM (IST)

ग्वालियर में पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने गंदे पानी की आपूर्ति के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर पर ...और पढ़ें

सिर पर गंदे पानी का कैंपर लादे जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता। (वीडियो ग्रैब)

सिर पर गंदे पानी का कैंपर लादे जनसुनवाई में पहुंचे पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. पूर्व पार्षद सिर पर गंदे पानी का कैंपर रखकर जनसुनवाई में पहुंचे।

  2. अधिकारियों के समक्ष ढोलक-मजीरा बजाकर विरोध दर्ज कराया।

  3. स्वच्छता रैंकिंग के बावजूद पेयजल गुणवत्ता पर सवाल उठाए।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाने के लिए वार्ड-27 के पूर्व पार्षद बृजेश गुप्ता ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। वह सिर पर गंदे पानी से भरा 20 लीटर का कैंपर रखकर जनसुनवाई में नगर निगम अधिकारियों के पास पहुंच गए। उनके गले में गंदे पानी से भरी बोतलें लटकी थीं और हाथों में ढोलक व मजीरा था।

पूर्व पार्षद ने नगर निगम अधिकारियों के सामने सवाल उठाया कि जब शहर को स्वच्छता के मामले में नंबर वन होने का तमगा मिला है, तो आम लोगों को पीने के लिए साफ पानी क्यों नहीं मिल रहा है? उनके इस अनूठे प्रदर्शन का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गले में गंदे पानी की बोतलें, हाथ में ढोलक-मजीरा 

जनसुनवाई में बृजेश गुप्ता का विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बन गया। सिर पर पानी का कैंपर और गले में गंदे पानी की बोतलें टांगकर पहुंचे पूर्व पार्षद ने ढोलक-मजीरे के साथ नगर निगम की पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए। वीडियो में वह अधिकारियों को गंदा पानी दिखाते हुए शहर में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में कार चलाते समय बैंक मैनेजर को हार्ट अटैक, बेकाबू गाड़ी ने अन्य वाहनों को मारी टक्कर; राहगीरों ने CPR देकर बचाई जान

स्वच्छता रैंकिंग में पहले स्थान के दावे के बीच उठाए सवाल

इस विरोध प्रदर्शन की चर्चा इसलिए भी हो रही है, क्योंकि पिछले सप्ताह ही ग्वालियर नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में पहला स्थान मिला था। ऐसे में पूर्व पार्षद ने गंदे पानी का कैंपर लेकर पहुंचकर शहर की सफाई व्यवस्था और घरों तक पहुंच रहे पेयजल की गुणवत्ता के बीच अंतर को उजागर करने की कोशिश की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।