विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर के क्लीनिक में युवक के मोबाइल में ब्लास्ट, उठीं आग की लपटें; CCTV में कैद हुई घटना

Published: Tue, 03 Nov 2026 02:53 PM (IST)

ग्वालियर के एक क्लीनिक में चेकअप के लिए आए युवक के मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट हो गया, जिससे आग ...और पढ़ें

HighLights

  1. ग्वालियर क्लीनिक में युवक के मोबाइल में विस्फोट।

  2. अचानक आग की लपटें उठीं, मची अफरा-तफरी।

  3. स्टाफ ने आग बुझाई, किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के एक क्लीनिक के वेटिंग एरिया में बैठै मरीजों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब डॉक्टर के पास चेकअप कराने पहुंचे एक युवक के मोबाइल फोन में अचानक विस्फोट हो गया। युवक मोबाइल चला रहा था, तभी अचानक धुआं निकलने के बाद विस्फोट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। घटना के दौरान क्लीनिक में कई अन्य मरीज भी मौजूद थे। गनीमत रही कि स्टाफ की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना रविवार को ग्वालियर के दृष्टि स्किन एवं चाइल्ड क्लिनिक की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक डॉक्टर के पास जांच कराने पहुंचा था। वह अपनी बारी का इंतजार करते हुए मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान अचानक फोन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें ब्लास्ट के साथ आग लग गई।

मोबाइल में आग लगते ही मची अफरा-तफरी

अचानक हुई इस घटना से वेटिंग एरिया में बैठे मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई। मोबाइल से उठती आग की लपटों ने क्लीनिक में मौजूद अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा पैदा कर दिया। कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालांकि, क्लीनिक के स्टाफ ने बिना देर किए मोर्चा संभाला और पानी डालकर मोबाइल में लगी आग बुझा दी। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि मोबाइल में ब्लास्ट और आग लगने की इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और सभी मरीज सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें- न OTP बताया, न लिंक खोला... फिर भी ग्वालियर में CEO के खाते से उड़ गए 98 हजार रुपये

CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

मोबाइल में ब्लास्ट होने और आग लगने की पूरी घटना क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।