विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के पटाखों ने बिगाड़ी ग्वालियर की हवा, AQI 396 के पार; प्रदेश में सबसे प्रदूषित शहर बना

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:42 PM (IST)

दीपावली के बाद ग्वालियर की हवा जहरीली हो गई है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 396 तक पहुंच गया है, ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. ग्वालियर का AQI दीपावली के बाद 396 तक पहुंचा।

  2. यह मध्य प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

  3. निर्माण कार्य, धूल और आतिशबाजी मुख्य कारण हैं।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। दीपावली पर हुई आतिशबाजी और शहर की सड़कों से उड़ती धूल ने ग्वालियर की हवा को जहरीला बना दिया है। प्रदूषण के मामले में ग्वालियर प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों से आगे निकल गया है। 8 नवंबर सुबह 7 बजे से 9 नवंबर सुबह 7 बजे तक दर्ज आंकड़ों में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) सबसे खराब स्थिति में रहा। दीनदयाल नगर (डीडी नगर) में AQI का स्तर 396 तक पहुंच गया, जबकि महाराज बाड़ा और सिटी सेंटर में यह 373 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता बिगड़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ गया है।

भोपाल-इंदौर भी प्रदूषण की चपेट में

प्रदेश के प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर चिंताजनक बना हुआ है। सभी शहरों की हवा 'वेरी पुअर' यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक ग्वालियर के डीडी नगर में सर्वाधिक 396 AQI रहा। भोपाल के टीटी नगर में 377, ग्वालियर के महाराज बाड़ा और सिटी सेंटर में 373, इंदौर के छोटी ग्वालटोली में 369, जबलपुर के मरहातल में 350 और उज्जैन के रीजनल ऑफिस क्षेत्र में 320 AQI दर्ज किया गया।

एलिवेटेड रोड निर्माण के कारण फूलबाग स्टेशन बंद

शहर में एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते फूलबाग स्थित एयर पॉल्यूशन मॉनिटरिंग स्टेशन फिलहाल बंद है। इस वजह से फूलबाग क्षेत्र के प्रदूषण के ताजा आंकड़े उपलब्ध नहीं हो सके। ऐसे में शहर के इस महत्वपूर्ण स्थान की वायु गुणवत्ता का आकलन नहीं किया जा सका।

डीडी नगर में बारीक धूल

ग्वालियर की हवा में PM 2.5 और PM 10 दोनों तरह के प्रदूषक कणों की मात्रा बढ़ी है। डीडी नगर और सिटी सेंटर में PM 2.5 यानी बेहद बारीक कण प्रमुख प्रदूषक रहे। वहीं महाराज बाड़ा क्षेत्र में PM 10 का स्तर अधिक दर्ज किया गया। सड़क की धूल, वाहनों की आवाजाही और निर्माण गतिविधियों से उड़ने वाले मोटे कण यहां प्रदूषण बढ़ाने की बड़ी वजह बने।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता के लिए दीपावली की छुट्टी के बावजूद खुला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, 26 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति

निर्माण कार्य, उखड़ी सड़कें और आतिशबाजी ने बिगाड़ी हवा

ग्वालियर में इन दिनों कई इलाकों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य चल रहे हैं। कहीं एलिवेटेड रोड का निर्माण हो रहा है तो कहीं झांसी रोड, सचिन तेंदुलकर मार्ग और दीनदयाल नगर में सड़कें उखड़ी हुई हैं। वाहनों की आवाजाही से इन सड़कों की धूल लगातार हवा में घुल रही है।

दीपावली के दौरान बढ़े ट्रैफिक और रातभर हुई आतिशबाजी ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। पटाखों से निकलने वाला धुआं और सड़कों की धूल मिलकर हवा की गुणवत्ता को लगातार खराब करते रहे। इसका नतीजा यह हुआ कि ग्वालियर का AQI प्रदेश में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।