विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर: 12 साल तक मंदिरों में मांगी थी बेटे की मन्नत, शीतला माता हादसे में छीन गए दोनों चिराग

Published: Tue, 20 Oct 2026 02:47 PM (IST)

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें त्यागी परिवार के 12 साल ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आंतरी स्थित सांतऊ गांव का प्राचीन शीतला माता मंदिर उस खौफनाक रात के बाद अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा है। भले ही श्रद्धालुओं के दिलों में हादसे का डर अभी भी ताजा है, लेकिन मां शीतला के प्रति उनका अटूट विश्वास डगमगाया नहीं है।

अष्टमी और नवमी के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि, भीड़ आम दिनों के मुकाबले थोड़ी कम थी।

गौरतलब है कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक बेलगाम और ओवरलोड ट्रक ने नो-एंट्री तोड़कर मंदिर परिसर में कहर बरपाया था, जिसमें बच्चों सहित 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 42 लोग घायल हो गए।

12 साल की मन्नतों से जन्मे थे दोनों बेटे

इस भीषण त्रासदी ने कई हंसते-खेलते परिवारों को जीवन भर का जख्म दे दिया है। सबसे ज्यादा झकझोर देने वाली कहानी ग्वालियर के गदाईपुरा में रहने वाले त्यागी परिवार की है।

मूल रूप से मुरैना के जौरा के रहने वाले 55 वर्षीय विद्याराम त्यागी ने 12 वर्षों तक मंदिरों की खाक छानी थी और कड़ी तपस्या की थी, तब जाकर उनके आंगन में जुड़वा बेटों अमन और लव का जन्म हुआ था।

शनिवार रात दोनों बच्चे अपने चाचा अशोक त्यागी के साथ मन्नत मांगने मंदिर गए थे, लेकिन काल बनकर आए ट्रक ने तीनों को कुचल दिया और परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।

गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां

रविवार की देर शाम जब मुरैना के पैतृक गांव में चाचा और दोनों मासूम भतीजों की अर्थियां एक साथ उठीं, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक पड़ीं और पूरे गांव में मातम पसर गया। इस हादसे का असर पूरे अंचल में दिखा है।

थाटीपुर के गल्ला कोठार स्थित दो अलग-अलग श्मशान घाटों पर भी एक साथ कई अंतिम संस्कार किए गए। शिवपुरी, श्योपुर और बड़ागांव में भी गमगीन माहौल के बीच मृतकों को अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश से अवैध पिस्टल लाकर बेचने वाला तस्कर गिरफ्तार, UP STF ने लखनऊ में पकड़ा

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: रतलाम आ रही मालगाड़ी में कच्चे तेल के वैगन में लगी आग, गोधरा से आ रही थी ट्रेन