मध्य प्रदेश: रतलाम आ रही मालगाड़ी में कच्चे तेल के वैगन में लगी आग, गोधरा से आ रही थी ट्रेन
रतलाम रेल मंडल में लगातार तीसरे दिन भी शनिवार को ट्रेन में एक हादसा हो गया। गोधरा से बजरंगगढ़ की ...और पढ़ें

रतलाम आ रही मालगाड़ी में कच्चे तेल के वैगन में लगी आग
HighLights
घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोककर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई
बाद में आग बुझने की सूचना मिलने पर एआरटी को वापस बुलवा लिया गया
जेएनएन , रतलाम। रतलाम रेल मंडल में लगातार तीसरे दिन भी शनिवार को ट्रेन में एक हादसा हो गया। गोधरा से बजरंगगढ़ की ओर कच्चा तेल लेकर आ रही मालगाड़ी के वैगन में रात करीब 8:45 बजे बजरंगगढ़ स्टेशन के समीप आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोककर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की जानकारी रतलाम कंट्रोल को मिलने के बाद तत्काल दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को रवाना किया गया।
हालांकि, बाद में आग बुझने की सूचना मिलने पर एआरटी को वापस बुलवा लिया गया। घटना के चलते रतलाम की ओर आ रही कुछ ट्रेनों को भेरूगढ़ स्टेशन के समीप रोका गया। कुछ देर बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया।
