विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भोपाल DIG समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती का परिवाद दर्ज, रिश्वत और वसूली के गंभीर आरोप

Published: Tue, 12 May 2026 10:35 PM (IST)

ग्वालियर जिला न्यायालय ने भोपाल ग्रामीण के डीआईजी राजेश चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों पर डकैती और अवैध वसूली का परिवाद ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर जिला न्यायालय ने भोपाल ग्रामीण के वर्तमान डीआईजी और ग्वालियर के तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ डकैती, अवैध वसूली और अन्य गंभीर धाराओं में परिवाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मामला थाटीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एक धोखाधड़ी केस से जुड़ा है, जिसमें पुलिस पर आरोपितों से लाखों रुपये की अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं।

मामले के अनुसार वर्ष 2023 में थाटीपुर थाना पुलिस ने चित्रलेखा जैन और विक्रम राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। बाद में शिकायतकर्ता और आरोपितों के बीच समझौता हो गया, लेकिन आरोप है कि जांच अधिकारी ने केस खत्म करने के नाम पर पैसों की मांग शुरू कर दी।

परिवादी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने पहले करीब 5.80 लाख रुपये लिए। इसके बाद आरोपितों की आर्थिक स्थिति देखकर उन्हें थाने बुलाकर धमकाया गया और दो अलग-अलग किश्तों में 15 लाख रुपये तथा साढ़े नौ लाख रुपये और वसूल लिए गए। आरोप यह भी है कि इसके बाद भी शिकायतकर्ता पर 30 लाख रुपये देने और पुलिस को अतिरिक्त 6 लाख रुपये पहुंचाने का दबाव बनाया जाता रहा।

इससे परेशान होकर आरोपित के भाई अनूप राणा ने तत्कालीन ग्वालियर एसपी राजेश चंदेल से शिकायत की। हालांकि आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय मामला फिर उसी थाने को भेज दिया गया, जहां से कथित वसूली की शिकायत थी।

परिवादी ने मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए थाने की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और उपलब्ध कराने की मांग भी की थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि संबंधित फुटेज डिलीट कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें- भिंड में लोडिंग वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, भैंस व्यापारी दो भाई, पिता-पुत्र सहित चार की मौत

इन सभी तथ्यों और आरोपों को गंभीर मानते हुए ग्वालियर जिला न्यायालय ने तत्कालीन एसपी सहित संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया है। मामले के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।