विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिंड में लोडिंग वाहन पेड़ से टकराकर पलटा, भैंस व्यापारी दो भाई, पिता-पुत्र सहित चार की मौत

Published: Tue, 12 May 2026 07:48 PM (IST)

भिंड जिले में मेहगांव-मौ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में भैंस व्यापारियों से भरा लोडिंग वाहन पेड़ से टकराकर ...और पढ़ें

लोडिंग वाहन पलटा, घायलों को ले जाया गया अस्पताल।

लोडिंग वाहन पलटा, घायलों को ले जाया गया अस्पताल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मेहगांव-मौ रोड पर दंदरौआ धाम गेट के पास भैंस व्यापारियों से भरा एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बबूल के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चार से पांच बार पलटी खाकर खंती में जा गिरा। हादसे में पिता-पुत्र और दो सगे भाइयों समेत चार व्यापारियों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर जिले के उटीला और डबरा क्षेत्र के 8 से 10 व्यापारी मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले स्थित भोगांव की रूई मंडी जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे जैसे ही उनका वाहन मेहगांव थाना क्षेत्र में दंदरौआ धाम गेट के पास पहुंचा, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार वाहन सीधे बबूल के पेड़ से टकराया और कई बार पलट गया।

हादसे में उटीला थाना क्षेत्र के टेहहोली निवासी 55 वर्षीय प्रीतम सिंह और उनके 27 वर्षीय बेटे सुनील मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डबरा के लखनौती निवासी 36 वर्षीय उपेंद्र राणा ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। उनके 45 वर्षीय भाई मानेंद्र सिंह ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली।

हादसे में 45 वर्षीय रामरूप बघेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार कुछ अन्य व्यापारी भी घायल हुए, लेकिन वे उपचार के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे।

यह भी पढ़ें- कूनो नेशनल पार्क से आई बुरी खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।