विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भिंड: दूल्हे के पिता ने लौटाया 51 लाख रुपये का दहेज, शगुन में 1 रुपया स्वीकार कर बोले- धन नहीं, बेटी चाहिए

Published: Sat, 07 Feb 2026 03:49 PM (IST)

भिंड में अनोज पाठक ने अपने बेटे आकर्ष की शादी में 51 लाख रुपये का दहेज लौटाकर समाज को नई ...और पढ़ें

शादी समारोह (प्रतीकात्मक चित्र)

शादी समारोह (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। जहां शादी को लेन–देन का माध्यम बनाया जा रहा है, वहीं भिंड जिले से आई एक मिसाल ने समाज को नई दिशा देने का काम किया है। खिड़किया मोहल्ला निवासी अनोज पाठक ने अपने बेटे आकर्ष पाठक की शादी में दहेज लेने से इनकार कर यह साबित कर दिया कि रिश्तों की नींव पैसों पर नहीं, संस्कारों पर टिकती है।

आकर्ष पाठक का विवाह 5 फरवरी को शहर के जगदीश मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुआ। फलदान की रस्म के दौरान वधु अनिक्षा के पिता विनोद उपाध्याय, जो जबलपुर से आए थे, ने परंपरा के अनुसार 51 लाख रुपये शगुन स्वरूप भेंट किए। लेकिन दूल्हे के पिता अनोज पाठक ने केवल 1 रुपये और नारियल स्वीकार कर शेष पूरी राशि ससम्मान लौटा दी।

आर्थिक सौदा नहीं विवाह

अनोज पाठक ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का विवाह किसी आर्थिक सौदे के लिए नहीं, बल्कि संस्कार, सम्मान और मजबूत रिश्तों के लिए किया है। उनका कहना था कि बेटी कोई बोझ नहीं, बल्कि लक्ष्मी का स्वरूप होती है। विवाह में धन की नहीं, भावनाओं और मूल्यों की आवश्यकता होती है।

इस प्रेरक कदम की समारोह में मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की और इसे दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में बदलाव की मजबूत शुरुआत बताया। यह शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि समाज को आईना दिखाने वाली एक अनुकरणीय मिसाल बन गई।

यह भी पढ़ें- कूनो से आई खुशखबरी... चीता 'आशा' ने दिया पांच शावकों को जन्म, अब 35 चीते, फरवरी अंत तक और बढ़ेगा कुनबा

समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव

गौरतलब है कि भिंड जिले में बेटियों और दहेज को लेकर सामाजिक दृष्टिकोण में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्ष 2011 की जनगणना में जिले का लिंगानुपात 855 था, जो अब बढ़कर 932 तक पहुंच गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि दहेज के विरोध में उठाए जा रहे ऐसे कदम न सिर्फ जागरूकता बढ़ा रहे हैं, बल्कि बेटा–बेटी के बीच के भेदभाव को भी कम करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।