PM मोदी की अपील के बावजूद नेताजी का शक्ति प्रदर्शन, 120 गाड़ियों के काफिले के साथ भिंड पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष
प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील के बावजूद, भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ...और पढ़ें

भाजपा किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने के बाद 120 वाहनों के काफिले में नगर पहुंचे सज्जन सिंह यादव।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऊर्जा बचाने की अपील के बाद मध्य प्रदेश में कई स्तर पर प्रयास देखे जा रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी है। अन्य मंत्री भी उनका अनुसरण कर रहे हैं। लेकिन भाजपा के कुछ नेता अभी भी बाज नहीं आ रहे हैं।
निकला गाड़ियों का काफिला
भिंड में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सज्जन सिंह यादव बुधवार को समर्थकों के साथ 120 गाड़ियों के काफिले में शहर में पहुंचे। ग्वालियर से शुरू हुए इस काफिले का रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। भिंड पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।
मंडी अध्यक्ष रहे हैं सज्जन
सज्जन सिंह यादव मौ क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता माने जाते हैं। वे पूर्व में मौ मंडी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी वंदना यादव मौ नगर परिषद अध्यक्ष हैं। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में आगमन पर समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए।
हालांकि, इस दौरान निकले बड़े वाहन काफिले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाएं भी होती रहीं। शहर में काफिले के गुजरने के दौरान लोगों की नजरें भी इसी पर टिकी रहीं।
स्वागत के लिए जगह-जगह जुटे समर्थक
ग्वालियर से भिंड तक कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सज्जन सिंह यादव का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन जैसा माहौल बनाया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन और बाइक सवार समर्थक भी शामिल रहे।
