विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM की फ्यूल बचाओ अपील भाजपा नेताओं पर ही बेअसर : 200 गाड़ियों का काफिला लेकर पदभार ग्रहण करने पहुंचे पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष; कांग्रेस ने घेरा

Published: Tue, 12 May 2026 02:49 PM (IST)Updated: Tue, 12 May 2026 02:55 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बावजूद मप्र में भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 से अधिक गाड़ियों ...और पढ़ें

पापुनि के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार लेने पहुंचे।

पापुनि के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार लेने पहुंचे।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक तेल संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से ईंधन बचाने, कार पूलिंग अपनाने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील कर रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक नेता का शक्ति प्रदर्शन अब सियासी विवाद का कारण बन गया है।

दरअसल, उज्जैन के भाजपा नेता सौभाग्य सिंह ठाकुर को हाल ही में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को वे पदभार ग्रहण करने उज्जैन से भोपाल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ समर्थकों की करीब 200 से ज्यादा गाड़ियों का लंबा काफिला भी राजधानी तक पहुंचा, जिसने रास्तेभर लोगों का ध्यान खींचा।

उज्जैन से भोपाल तक कई जगह लगा जाम

बताया जा रहा है कि भारी संख्या में वाहनों के चलते उज्जैन से भोपाल मार्ग पर कई स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। भीषण गर्मी के बीच लंबा जाम लगने से आम लोग, यात्री, बच्चे और बुजुर्ग परेशान होते नजर आए।

राजधानी भोपाल में भी भाजपा कार्यालय से लेकर बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल और अरेरा हिल्स क्षेत्र तक वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। समर्थकों का काफिला जगह-जगह रुकता और आगे बढ़ता रहा, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

कांग्रेस ने साधा निशाना

मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। कांग्रेस पार्टी ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एक तरफ नरेंद्र मोदी देश को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने का ज्ञान देते हैं, दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता अपील की धज्जियां उड़ाते हैं।

ये दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को सारा त्याग जनता से ही चाहिए। बाकी सत्ता में बैठे लोग मौज मारें.. इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें- MP में कांग्रेस का बड़ा दांव : गैरदलीय आधार पर होने वाले पंचायत चुनावों में प्रत्याशियों को खुला समर्थन देगी पार्टी

1 मई को हुई थी नियुक्ति

गौरतलब है कि सौभाग्य सिंह ठाकुर वर्तमान में विद्या भारती मालवा प्रांत के प्रांत अध्यक्ष भी हैं। उन्हें 1 मई को मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था।