विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर के अटल स्मारक में रोबोट सुनाएंगे कारगिल की कहानी, ह्यूमनाइड दिखाएगा अटलजी का 'संसदीय अवतार'

By Priyank SharmaEdited By: Ravindra Soni
Published: Mon, 09 Nov 2026 08:18 PM (IST)

ग्वालियर के अटल स्मारक में आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा, जहां रोबोट कारगिल युद्ध की गाथा सुनाएंगे और ह्यूमनाइड अटलजी ...और पढ़ें

अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)

अटल बिहारी वाजपेयी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15.14 करोड़ रुपये से विकसित होगा म्यूजियम आफ लीडरशिप एंड नेशन बिल्डिंग।

  2. आधुनिक तकनीक से जीवंत होंगे अटलजी के जीवन और राष्ट्र निर्माण के प्रसंग।

प्रियंक शर्मा, ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन और राजनीतिक सफर को तस्वीरों और दस्तावेजों के साथ आधुनिक तकनीक के जरिए लोग देख सकेंगे। ग्वालियर में निर्मित होने वाले अटल स्मारक में उनका संसदीय अवतार दिखेगा तो रोबोट कारगिल की गाथा सुनाएंगे। यहां संसद का मिनी थिएटर तैयार होगा, जिसमें अटलजी का ह्यूमनाइड रोबोट संसदीय सत्र का अनुभव कराएगा।

वहीं कारगिल युद्ध की कहानी चार ह्यूमनाइड रोबोट, थ्री-डी विजुअल और प्रोजेक्शन मैपिंग से दिखाई जाएगी। पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ी गैलरी में काउंटडाउन से लेकर परीक्षण के प्रभावों तक का अनुभव कराने की योजना है।

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने अटल स्मारक को म्यूजियम ऑफ लीडरशिप एंड नेशन बिल्डिंग के रूप में विकसित करने के लिए 15.14 करोड़ रुपये का अनुमानित टेंडर जारी किया है। इसमें डिजिटल रिसेप्शन, थीम आधारित गैलरी, इंटरएक्टिव वाल और इमर्सिव जोन बनाए जाएंगे। चयनित एजेंसी को चार महीने में तकनीकी व्यवस्थाएं विकसित करनी होंगी। इसके बाद 10 साल तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।

सेंसर वाले फर्श पर महसूस होगा पोखरण परीक्षण

पोखरण परमाणु परीक्षण की गैलरी में प्रेशर और मोशन सेंसर वाला विशेष फर्श बनाया जाएगा। इस पर पर्यटकों के चलते ही स्क्रीन पर काउंटडाउन और भूमिगत परीक्षण स्थल के दृश्य दिखाई देंगे। कंपन और हवा के प्रभावों से परीक्षण का अनुभव कराया जाएगा। इसके साथ तीन तरफ डायोरामा, एलईडी स्क्रीन और आडियो व्यवस्था भी होगी।

थ्री-डी पहाड़ियों में दिखेगा कारगिल युद्ध

कारगिल गैलरी में पहाड़ी क्षेत्र का थ्री-डी माडल तैयार होगा। प्रोजेक्शन के जरिए युद्ध के दृश्य दिखाए जाएंगे। चार ह्यूमनाइड रोबोट और सराउंड साउंड से सैनिकों के साहस और युद्ध की घटनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। बलिदानी सैनिकों के नाम और उनकी कहानियां भी प्रदर्शित होंगी। इंटरएक्टिव कियोस्क पर युद्ध और सैन्य अभियानों की समयरेखा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में सस्ते घर का सुनहरा मौका: PM आवास योजना-2 में बनेंगे 960 मकान; जान लें ऑनलाइन आवेदन के नियम-शर्तें

ग्वालियर से प्रधानमंत्री बनने तक का सफर

संग्रहालय में अटलजी के शुरुआती जीवन और ग्वालियर से जुड़ाव को इंटरएक्टिव वाल, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन और टाइमलाइन के जरिए दिखाया जाएगा। उन्हें मिले उपहारों, स्मृति चिह्नों और भारत रत्न से जुड़ी सामग्री के लिए अलग गैलरी होगी। डिजिटल और पारंपरिक लाइब्रेरी में उनके विचार, भाषणों के अंश और जीवन की प्रमुख घटनाएं दिखाई जाएंगी।

भारत छोड़ो आंदोलन और आपातकाल से जुड़े प्रसंगों को भी स्थान मिलेगा। इसके लिए जेल की कोठरी जैसे दृश्य तैयार होंगे। प्रोजेक्शन मैपिंग से हस्तलिखित डायरी के अंश दिखाए जाएंगे। ध्वनि प्रभाव और अटलजी की कविताओं के वायसओवर से इन प्रसंगों को जीवंत बनाने की योजना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।