विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्वालियर में कोचिंग से लौट रही 8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सड़क पर छोड़ भागे आरोपी

Published: Tue, 17 Nov 2026 06:30 AM (IST)

ग्वालियर में कोचिंग से लौट रही 13 वर्षीय छात्रा का चाकू की नोक पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल फोटो।)

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. कोचिंग से लौट रही 13 वर्षीय छात्रा का अपहरण।

  2. सूने मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

  3. एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अभी भी फरार है।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। कोचिंग से लौट रही 13 वर्षीय छात्रा का शनिवार दोपहर चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया गया। आरोपितों ने उसे सूने मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

एक आरोपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जबकि दूसरा फरार है। शिकायत के मुताबिक, कक्षा आठ की छात्रा शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे कोचिंग से घर के लिए निकली थी। तभी आरोपित इमरान खान और आर्यन खान ने उसे रोका और चाकू दिखाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया।

मस्जिद के पास किया दुष्कर्म

आरोप है कि दोनों उसे मस्जिद के पास स्थित सूने मकान में ले गए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने छात्रा से मारपीट की और सड़क पर छोड़कर भाग गए। तय समय पर बेटी के घर नहीं पहुंचने पर मां ने तलाश शुरू की। इस बीच बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा ने स्वजन को आपबीती बताई।

पुलिस ने आर्यन खान को कोर्ट से रिमांड पर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने कहा कि इमरान खान की तलाश की जा रही है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर में कार चलाते समय बैंक मैनेजर को हार्ट अटैक, बेकाबू गाड़ी ने अन्य वाहनों को मारी टक्कर; राहगीरों ने CPR देकर बचाई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।