Dhar Bhojshala ASI Survey: भोजशाला में आज होगा हनुमान चालीसा पाठ, 12वें दिन भी जारी है सर्वे
Dhar Bhojshala ASI Survey भोजशाला का आज भी सर्वे किया जा रहा है। आज हिंदू समाज बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। वहीं पूजा-अर्चना के लिए सामान भी लाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आज हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा। भीतरी परिसर में पूजा होना है इसलिए दोपहर 12 बजे बाहरी परिसर में ही सर्वे किया जाएगा।
जेएनएन, धार। Dhar Bhojshala ASI Survey। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला और कमला मौला मस्जिद में एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) के सर्वेक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। आज भी भोजशाला का सर्वे शुरू किया जा रहा है।
आज हिंदू समाज बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। वहीं, पूजा-अर्चना के लिए सामान भी लाए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आज हनुमान चालीसा का पाठ भी होगा।
परिसर में खुदाई पर कोर्ट ने लगाई रोक
भीतरी परिसर में पूजा होना है इसलिए दोपहर 12 बजे बाहरी परिसर में ही सर्वे किया जाएगा। खुदाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। आज यानी सर्वे के 12वें दिन 50 मीटर के दायरे पर फोकस किया जाएगा।
कोर्ट ने सभी पक्षों को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को विवादित स्थल "भोजशाला और कमल मौला मस्जिद" में सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस भेजा है।
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विवादित स्थलों पर कोई भौतिक खुदाई नहीं की जानी चाहिए, जिससे इसका स्वरूप बदल जाए।
यह भी पढ़ें: सर्वे होगा लेकिन खुदाई नहीं की जाएगी... भोजशाला ASI सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?