विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवराज की मां की तेरहवीं में योगी आदित्यनाथ और नायब सैनी समेत कई दिग्गज पहुंचे, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:26 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय काशी बाई की तेरहवीं में शामिल होने के लिए यूपी के सीएम ...और पढ़ें

योगी आदित्यनाथ व नायब सैनी ने भोपाल पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ व नायब सैनी ने भोपाल पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।

HighLights

  1. योगी आदित्यनाथ और नायब सैनी ने भोपाल में श्रद्धांजलि दी।

  2. शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय काशी बाई की तेरहवीं।

  3. कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता स्वर्गीय काशी बाई की श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को देश के कई दिग्गज नेता भोपाल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई राज्यों के मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं ने दिवंगत काशी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी और नायब सैनी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को भोपाल स्थित शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने स्वर्गीय काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

वृंदावन गार्डन में जुटे कई राज्यों के नेता

नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। उन्होंने काशी बाई के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें- भोपाल-इंदौर मेट्रो में सफर हुआ सस्ता, 50 रुपये के स्मार्ट कार्ड से हर यात्रा पर 25% की बचत; टिकट खरीदने की झंझट भी खत्म

शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

श्रद्धांजलि देने पहुंचे सभी नेताओं ने चौहान परिवार से मुलाकात कर इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।