विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के बाद MP में लव जिहाद, मुस्लिम युवक के प्यार में अंधी हुई हिंदू विवाहिता ने पति का करवाया कत्ल, आदिवासी समाज भड़का

By Aditi ChoudharyEdited By:
Published: Sun, 18 Sep 2022 03:30 PM (IST)

मध्य प्रदेश में प्रेम में अंधी एक पत्नी ने मुस्लिम प्रेमी के झासें में आकर अपने पति की पीट पीटकर ...और पढ़ें

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की। फाइल फोटो- मृतक पति
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की हत्या की। फाइल फोटो- मृतक पति

भोपाल, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां प्रेम में पागल एक पत्नी ने मुस्लिम प्रेमी के झासें में आकर अपने पति की पीट पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपित महिला, प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि वह महिला के पति को अपने रास्ते से हटाना चाहता था।

नदी में मिली पति की लाश

पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र (30 वर्ष) पिता सरदार निवासी सती फलिया टेलरिंग का काम करता था। वह 8 सितंबर से घर से लापता था। स्वजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। इस बीच 10 सितंबर को ग्राम उमराली में अनखड़ नदी में उसकी लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटें पाई गई थीं।

सोंडवा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था। मृतक के स्वजन को पहले से ही जिशान पर शक था। उन्होंने पुलिस को इसके कई साक्ष्य भी दिए थे। इस पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। साइबर सेल की मदद से जिशान की लोकेशन महू में मिली, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्रेमी ने कबूला अपना गुनाह

एसपी मनोज कुमार सिंह के अनुसार, आरोपित जिशान ने पूछताछ में बताया कि मृतक की पत्नी कविता के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस पर वह उसके पति को रास्ते से हटाकर उसे अपना बनाना चाहता था। योजना के तहत आठ सितंबर को वह बाइक पर अपने साथी शकील के साथ ग्राम उमराली आया। यहां दोनों ने कविता के साथ मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर शव को अनखड़ नदी में फेंक दिया।

लोकेशन ट्रैक कर आरोपितों तक पहुंची पुलिस 

आरोपित ने बताया कि शव फेंकने के बाद उसने बाइक पर शकील को कुक्षी और कविता को धार जिले में रिश्तेदार के यहां छोड़ा था। लोकेशन मिलते ही शेष दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 120बी, 212, 34, धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 (1) (क) 5 व अजा-अजजा अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- Delhi News: शकीला ने ममता बनकर मंदिर में रचाई शादी, पति के घर से गहने चोरी कर लाखों का चूना लगाया

अन्य युवतियों के साथ प्रेमी के संबंध

जांच में समाने आया है कि जिशान के अन्य युवतियों से भी संबंध हैं। क्षेत्र की एक अन्य युवती के जरिये वह कविता के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों लगातार मिलते रहे। आरोप है कि प्रेमी जिशान कविता को अपने साथ मस्जिदों में भी ले गया और धर्म परिवर्तन का प्रयास भी किया। पुलिस का कहना है कि इसे लेकर भी जांच की जा रही है।

आदिवासी समाज में घटना को लेकर आक्रोश

दूसरी तरफ, घटना को लेकर आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश है। घटना का खुलासा होते ही रविवार को सोंडवा में आदिवासी समाज की बैठक हुई। इसमें घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए कहा गया कि आरोपितों को जल्द फांसी दी जानी चाहिए। लव जिहाद की बीमारी अब बड़े शहरों से गांव तक सामने आ रही है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई को लेकर आदिवासी समा के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें- मीरजापुर में सुहैल खान को महिला भाई मानकर बांधती थी राखी, उसी ने लूट ली आबरू