यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मीरजापुर में सुहैल खान को महिला भाई मानकर बांधती थी राखी, उसी ने लूट ली आबरू
Misdeed in mirzapur महिला जिसे भाई मानकर अब तक राखी बांधती आई थी वही मुंहबोला भाई सुहैल ही अपनी मुहबोली ...और पढ़ें

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। जिले में बहन की इज्जत से मुहबोले भाई के खेलने की वारदात ने लोगों को चौंका दिया है। मामला मीरजापुर जिले के कटरा कोतवाली का है जहां पर मुंहबोला भाई मानकर युवक सुहैल खान को महिला राखी बांधती आई थी। मगर राखी का पर्व बीते कुछ ही दिन बीता था कि सुहैल ने अपनी ही मुहबोली बहन की आबरू पर हमला बोल दिया। फिलहाल अब सुहैल जेल में है।
सरकारी विभाग के एक महिला जेई के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कटरा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही मामले की अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
सरकारी विभाग में कार्यरत एक महिला जूनियर इंजीनियर के साथ बुधवार की रात उनके किराए के मकान में घुसकर उन्हीं के विभाग में ठेकेदारी करने वाले सुहैल खान निवाड़ी गोसाई तालाब ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद महिला जेई ने कटरा कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
उसकी तलाश करते हुए संगमोहाल तिराहे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद गुरुवार की देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया था।जहां न्यायालय ने जेल भेज दिया।
बताया जाता है कि महिला जेई आरोपित को अपना मुंह बोला भाई मानती थी और उसे पिछले कुछ सालों से राखी भी बांधती थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उनके घर में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं मुस्लिम युवक के हिन्दू युवती संग दुष्कर्म के इस कृत्य से हिन्दू संगठनों में रोष है।
इस संबंध में सीओ नगर प्रभात राय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना के अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। साजिश में कोई और शामिल होना पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
