विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: शकीला ने ममता बनकर मंदिर में रचाई शादी, पति के घर से गहने चोरी कर लाखों का चूना लगाया

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
Published: Wed, 07 Sep 2022 01:13 AM (IST)

Delhi News कल्याणपुरी इलाके में अलग ही मामला सामने आया है। यहां शकीला नाम की महिला ने ममता बनकर हिंदू ...और पढ़ें

Delhi News: पीड़ित जब घर से बाहर जाते तो महिला अपनी सौतेली बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने लगती।
Delhi News: पीड़ित जब घर से बाहर जाते तो महिला अपनी सौतेली बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने लगती।

नई दिल्ली [शुजाउद्दीन]। दिल्ली में लव जिहाद के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई मामले ऐसे आएं हैं, जिसमें पहचान बदलकर हिंदू युवती से शादी करने पर मुस्लिम युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन कल्याणपुरी इलाके में अलग ही मामला सामने आया है। यहां शकीला नाम की महिला ने ममता बनकर हिंदू व्यक्ति से मंदिर में शादी रचाई। कुछ महीने के बाद पति के घर से गहने व नकदी लेकर चंपत हो गई।

जब पति को महिला के इस राज का पता चला तो वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। पति से 36 हजार रुपये भी ठग लिए। परेशान होकर रामनिवास ने पत्नी ममता उर्फ शकीला के खिलाफ सोमवार को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत करवाई। पुलिस आरोपित महिला की तलाश कर रही है।रामनिवास अपनी बेटी के साथ त्रिलोकपुरी मे रहते हैं।

कुछ वर्ष पहले उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वर्ष 2018 में पीड़ित के घर पर जितेंद्र नाम का पड़ोसी आया और पीड़ित से कहा कि तुम्हारी उम्र कम हैं। इसलिए दूसरी शादी कर लो, जीवन संवर जाएगा। उसने उन्हें बताया कि उसकी जानकारी में एक महिला है, जिसके पति की मौत हो गई है। पीड़ित को महिला से मिलवाने के लिए पड़ोसी उसे इलाके के मंदिर में ले गया, जहां महिला ने उसे अपना नाम ममता बताया।

कुछ दिनों तक मिलने का सिलसिला जारी रहा, बात शादी तक पहुंची तो पीड़ित ने महिला से उसका आधार कार्ड मांगा। महिला इधर उधर की बातें बनाने लगी और एक ऐसा पहचान पत्र दिखाया जिसमें उसका नाम ममता लिखा हुआ था। दिसबंर 2018 में पीड़ित ने ममता से इलाके के मंदिर में शादी कर ली। पीड़ित जब घर से बाहर जाते तो महिला अपनी सौतेली बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने लगती।

अप्रैल 2019 में महिला ने अपने पति से कहा कि उसकी रिश्तेदारी में एक शादी है, उसे शादी में जाना है। वह पीड़ित की पहली पत्नी के गहने व 15 हजार रुपये लेकर चली गई। कुछ दिनों के बाद पीड़ित के पास महिला ने फोन करके कहा कि उसकी तबीयत खराब है, उसे कुछ रुपये चाहिए। पीड़ित ने किसी जानकार से पत्नी की बहन के बैंक खाते में दस हजार रुपये भेज दिए।

इस दौरान पीड़ित को पता चला कि उसकी पत्नी का असली नाम शकीला है, वह हिंदू नहीं मुस्लिम है। उसके पति का नाम मीराज खान है। आरोप है कि जब पीड़ित ने ममता को काल करके उसकी सच्चाई बताई तो वह झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी, गहने भी वापस करने से मना कर दिए। पीड़ित की शिकायत पर अब पांच सितंबर को पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की।