ललितपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं: नहर में नहाने उतरे चार युवक तेज बहाव में बहे, दो लापता
ललितपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए गुना के चार युवक राजघाट नहर में नहाते समय तेज बहाव में बह गए। दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि दो अन्य लापता हैं।

HighLights
ललितपुर की राजघाट नहर में नहाते समय हादसा हुआ।
गुना से शादी में आए चार युवक तेज बहाव में बहे।
दो युवकों को बचाया गया, दो की तलाश जारी।
डिजिटल डेस्क, ललितपुर। मध्य प्रदेश के गुना जिले से ललितपुर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आ रहे युवकों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब नहाने के दौरान दो युवक निचली राजघाट नहर के तेज बहाव में बह गए। हालांकि दो युवकों को लोगों की मदद से बचा लिया गया। बह गए युवकों की तलाश जारी है।
राजघाट नहर के दौरान तेज बहाव का अंदाजा नहीं लगने से युवक पानी में उतरने के कुछ देर बाद ही बहने लगे। युवक को बहते देख वहां पर कुछ देर के लिए लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हुआ।
ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान
वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों की सतर्कता की वजह से बह रहे दो युवकों को किसी तरह बचाया गया। वहीं बाकी दो और को नहीं बचाया जा सका। हालांकि इस दौरान कुछ देर के लिए वहां पर अफरातफरी जैसे हालात रहे।
डूबे किशोरों की जारी है तलाश
ये हादसा शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे रानीपुरा राजघाट स्थित नहर पर हुआ। अच्छी बात ये रही कि लोगों की सतर्कता से दो युवकों की जान तो बच गई, लेकिन दो किशोरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। प्रशासन ने तलाश के लिए नहर का पानी तत्काल बंद करा दिया है। परिजन और बाकी के ग्रामीण मिल कर दोनों डूबे हुए युवकों की खोज में लगे हैं।
इधर प्रशासन ने लोगों से कहा है कि पानी में उस जगह पर नहीं जाना चाहिए जहां पर किसी भी प्रकार का खतरा है। इसके साथ ही नदी में जाकर नहाने के लिए भी मना कर रहा है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।