गोद ली हुई बच्ची को बेरहमी से पीटा, फिर 400 किमी दूर हाइवे पर फेंका; भोपाल के आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक करोड़पति दंपती ने गोद ली हुई बच्ची को कारोबार में नुकसान और अंधविश्वास के चलते हाईवे पर छोड़ दिया।

करोड़पति दंपती ने ढाई साल की मासूम को हाईवे पर फेंका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां बच्ची को गोद लेने के बाद कारोबार में नुकसान व उससे उपजे अंधविश्वास के कारण मां-बाप ने उसे हाईवे पर लावारिस छोड़ दिया। मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है, जहां नेशनल हाईवे पर एक सप्ताह पहले ढाई साल की लावारिस बच्ची मिली थी।
करोड़पति है आरोपी दंपत्ति
पुलिस ने बच्ची को छोड़ने के आरोप में राजगढ़ निवासी आकाश मूंदड़ा और उसकी पत्नी कृतिका को गिरफ्तार किया है। दंपती करोड़पति है। उनके कई कारोबार के अलावा 10 पेट्रोल पंप भी हैं।
उन्होंने पुलिस को बताया कि बच्ची को गोद लेने के कुछ दिनों बाद से ही उनका कारोबार ठीक नहीं चल रहा था, इसे लेकर उनके मन में अंधविश्वास पनप गया गया कि बच्ची की वजह से ही ऐसा हो रहा है।
दोनों राजगढ़ से राजस्थान स्थित बाबा खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी की धार्मिक यात्रा के लिए कार से बच्ची के साथ निकले। रास्ते में श्योपुर के पास बच्ची को हाईवे पर छोड़ दिया।
बच्ची को संभालने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित दंपती को अगर बच्ची को पालना ही नहीं था तो उसे गोद ही क्यों लिया। अब बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।
पहले से ही थे दो बच्चे
बता दें, दंपती के पहले से दो बच्चे हैं इसके बाद भी इस बच्ची को गोद लिए जाने का कारण भी स्पष्ट नहीं है। बच्ची कहां से गोद ली गई इसकी भी पड़ताल की जानी है।
मानपुर थाना प्रभारी सतीश दुबे ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे ने खोला राजआरोपित दंपती ने बच्ची को सुनसान जगह छोड़ा था।
उन्हें लगा कि किसी ने उन्हें नहीं देखा। वहां पर एक गत्ता फैक्ट्री के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा था, जिसमें आरोपितों की सफेद रंग की कार रिकार्ड हो गई।
पुलिस ने राजस्थान के बहरामड़ा कस्बे के पास लगे टोल प्लाजा पर उस गाड़ी का नंबर देखा। नंबर से आकाश मूंदड़ा का पता चला। पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: IPS अधिकारी को धमकाने पर नरम पड़े प्रीतम लोधी, सीएम के सामने मांगी माफी
