विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदिशा में चॉकलेट का लालच देकर 8 साल की मासूम से दरिंदगी, दो घंटे के प्रदर्शन के बाद आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:37 PM (IST)

विदिशा में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद लोगों के आक्रोश के चलते आरोपी चंदू मियां के मकान ...और पढ़ें

विदिशा में आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, आरोपी के मकान के अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर।

विदिशा में आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन, आरोपी के मकान के अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर।

HighLights

  1. आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद लोगों में आक्रोश।

  2. आरोपी चंदू मियां के मकान का अगला हिस्सा बुलडोजर से ढहाया।

  3. जिला अभिभाषक संघ ने आरोपी की पैरवी न करने का निर्णय लिया।

डिजिटल डेस्क, विदिशा। प्रदेश के विदिशा में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। घटना के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। बढ़ते तनाव के बीच प्रशासन ने तोपपुरा क्षेत्र में आरोपी चंदू मियां के मकान के अगले हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया। उसके घर में संचालित आरा मशीन को भी वन विभाग ने सील कर दिया है। वहीं, जिला अभिभाषक संघ ने आरोपी की ओर से पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है।

चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को कमरे में ले जाने का आरोप

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की है। आरोप है कि चंदू मियां ने आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना के बाद रविवार को पीड़िता के स्वजन ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

vid protest 21415

विहिप-बजरंग दल के साथ विधायक भी धरने पर बैठे

घटना की जानकारी फैलने के बाद सोमवार दोपहर लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। स्थानीय भाजपा विधायक मुकेश टंडन भी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद नगर पालिका, पुलिस, राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम आरोपी के मकान पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

तीन मंजिला मकान के अगले हिस्से को तोड़ा

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान आरोपी के तीन मंजिला मकान के सामने बने हिस्से को बुलडोजर से हटाया गया। इसमें निचली मंजिल पर बनी दुकानों के शटर, बालकनी में बने शौचालय, रेलिंग और गेट सहित अन्य निर्माण शामिल थे। वहीं, वन विभाग की टीम ने मकान में संचालित आरा मशीन को सील कर दिया। मौके से गीली लकड़ियां भी जब्त की गईं।

यह भी पढ़ें- विदिशा में मेडिकल छात्र के फ्लैट में नाबालिग से दुष्कर्म, वारदात से पहले पिलाई बीयर; SIT करेगी जांच

लाइसेंस था, लेकिन लकड़ियों के भंडारण पर कार्रवाई

रेंजर अंकित सिंह के मुताबिक, आरा मशीन का लाइसेंस मौजूद था, लेकिन परिसर में लकड़ियों का भंडारण किया गया था। इसी आधार पर वन विभाग ने लकड़ियां जब्त कर मशीन को सील किया।

उधर, जिला अभिभाषक संघ ने भी इस मामले में आरोपित की ओर से पैरवी नहीं करने की घोषणा की है। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।