विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदिशा में मेडिकल छात्र के फ्लैट में नाबालिग से दुष्कर्म, वारदात से पहले पिलाई बीयर; SIT करेगी जांच

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:54 PM (IST)

विदिशा में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल किरार को 48 घंटे के भीतर ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म मामले में आरोपी विशाल किरार गिरफ्तार।

  2. घटना शहर के मुखर्जी नगर स्थित मेडिकल छात्र के फ्लैट में हुई।

  3. पुलिस अधीक्षक ने मामले की विस्तृत जांच के लिए SIT गठित की।

डिजिटल डेस्क, विदिशा। प्रदेश के विदिशा में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने करीब 48 घंटे बाद आरोपित विशाल किरार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शहर के मुखर्जी नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के फ्लैट में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि युवक ने पहले उसे बीयर पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है।

निजी अंग से ब्लीडिंग पर अस्पताल पहुंचाई गई थी किशोरी

मामला शनिवार शाम उस समय सामने आया, जब किशोरी को निजी अंग से ब्लीडिंग होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। उसे दो युवक अस्पताल छोड़कर गए थे। इनमें मेडिकल कॉलेज का एक छात्र भी शामिल था।

किशोरी की गंभीर हालत की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और पूछताछ शुरू की। हालांकि, शुरुआती स्तर पर मामला दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे।

मानवाधिकार आयोग के सदस्य ने भी उठाए सवाल

मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की।

रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे आरोपित विशाल किरार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 123, 64(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल छात्र की भूमिका नहीं मिली

पुलिस की जांच में मेडिकल कॉलेज के छात्र की इस वारदात में संलिप्तता सामने नहीं आई है। इसी आधार पर फिलहाल एक ही आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, भोपाल कोर्ट का फैसला- अंतिम सांस तक जेल में रहेगा दोषी

जांच के लिए SIT गठित

पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए गंजबासौदा एसडीओपी शिखा भलावी के नेतृत्व में विशेष जांच दल बनाया गया है। एसआईटी घटना के सभी पहलुओं, पीड़िता के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।