Twisha Death Case: समर्थ सिंह 29 मई तक CBI रिमांड पर, जांच के लिए भोपाल में विशेष कंट्रोल रूम बनाएगी एजेंसी
ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को सीबीआई ने 29 मई तक रिमांड पर लिया ...और पढ़ें

समर्थ सिंह अब सीबीआई की हिरासत में।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में जांच की रफ्तार तेज होने के साथ नित नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। बुधवार को जिला अदालत ने मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को 29 मई तक सीबीआई हिरासत में सौंप दिया। इससे पहले जांच एजेंसी समर्थ को भोपाल के जेपी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।
इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे सीबीआई ने आरोपित को विशेष अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। अदालत से मंजूरी मिलने के बाद समर्थ सिंह को सीबीआई की हिरासत में ले लिया गया।
भोपाल में ही डेरा डालेगी CBI टीम
उधर जांच को व्यवस्थित और गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाने के लिए सीबीआई अब राजधानी भोपाल में अपना अस्थायी कैंप ऑफिस स्थापित करने की तैयारी में है। यह विशेष कैंप जांच के दौरान कंट्रोल रूम के रूप में काम करेगा।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली स्थित सीबीआई कार्यालय ने इस संबंध में भोपाल पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर सुरक्षित और उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। प्रस्तावित स्थान पर केस से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज सुरक्षित रखे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर आरोपितों तथा संदिग्धों से पूछताछ भी की जा सकेगी।
पुलिस कमिश्नर के निर्देश के बाद स्थानीय अधिकारी इसके लिए उपयुक्त स्थान की तलाश में जुट गए हैं। भोपाल में कैंप ऑफिस स्थापित होने से दिल्ली और स्थानीय जांच अधिकारियों के बीच समन्वय और अधिक तेज होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- त्विषा मौत मामले में CBI ने संभाला मोर्चा, रिटायर्ड जज सास से की पूछताछ, घटनास्थल की पड़ताल और साक्ष्यों की जांच शुरू
घटनास्थल पर 'क्राइम सीन रिक्रिएशन'
जांच के अगले चरण में सीबीआई अब घटना से जुड़े हर पहलू को दोबारा जोड़ने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार एजेंसी मुख्य आरोपित समर्थ सिंह को लेकर घटनास्थल पर पहुंच सकती है, जहां घटना वाले दिन के पूरे घटनाक्रम का पुनर्निर्माण यानी 'क्राइम सीन रिक्रिएशन' किया जाएगा।
इसके लिए सीबीआई ने कटारा हिल्स पुलिस से विशेष सहयोग मांगा है। जांच अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियों और आरोपित के बयान का मिलान कर पूरे मामले की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास करेंगे।
