विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेल्ट' से बढ़ा ट्विशा की मौत का रहस्य, परिवार की पुन: पोस्टमार्टम की मांग पर कोर्ट ने पुलिस से मांगा प्रतिवेदन 

Published: Wed, 20 May 2026 11:05 AM (IST)Updated: Wed, 20 May 2026 11:12 AM (IST)

नवविवाहिता ट्विशा शर्मा के परिजनों ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उन्होंने शरीर पर चोटों के ...और पढ़ें

ट्विशा शर्मा  (फाइल फोटो)

ट्विशा शर्मा  (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की आत्महत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। ट्विशा के परिजनों ने मंगलवार को जिला न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर शव का पुनः पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। परिजनों ने शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान होने का उल्लेख करते हुए मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की है।

आवेदन में कहा गया है कि जिस बेल्ट से कथित रूप से फांसी लगाने की बात सामने आई थी, उसे जांच अधिकारी पोस्टमार्टम के दौरान एम्स भोपाल नहीं ले गए थे। बाद में बेल्ट जांच के लिए उपलब्ध कराई गई, लेकिन तब तक डॉक्टर कथित फांसी के साधन और गर्दन पर मौजूद निशानों का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कर सके।

परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हुई कथित त्रुटियों के कारण मौत के कारणों की स्पष्ट और निष्पक्ष जांच प्रभावित हुई है। इसी आधार पर उन्होंने मामले की जांच मध्य प्रदेश के बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने तथा दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि इन्हीं मांगों को लेकर ट्विशा के परिजन मृत्यु के आठ दिन बाद भी शव लेने और अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि बेल्ट समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण डॉक्टर यह स्पष्ट नहीं कर पाए कि फांसी किस साधन से लगाई गई थी और गर्दन पर मौजूद निशानों का सही परीक्षण भी नहीं हो सका।

मामले में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अनुदिता गुप्ता ने आवेदन स्वीकार करते हुए थाना कटारा हिल्स को प्रकरण से संबंधित प्रतिवेदन बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले की आज सुनवाई होगी।

यह भी पढ़ें- ट्विशा की मौत में कितने ट्विस्ट? लिगेचर रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली बात, भगोड़े पति के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी