यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sehore Borewell Rescue: सृष्टि को बचाने की जद्दोजहद तेज, दिल्ली व जोधपुर की एक्सपर्ट टीम संभालेगी मोर्चा
सिहोर के मुगावली गांव में मंगलवार 6 जून को बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम सृष्टि को बचाने के ...और पढ़ें

सिहोर, ऑनलाइन डेस्क। सिहोर के मुगावली गांव में मंगलवार 6 जून को दोपहर 1:15 बजे ढाई साल की सृष्टि खेलते समय करीब 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। बच्ची अब 110 फीट नीचे चली गई थी। लगातार तीन दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, अभी भी बच्ची बोरवेल के गड्ढे से बाहर आ नहीं पाई है।
दिल्ली व जोधपुर की एक्सपर्ट टीम करेगी रेस्क्यू
बीते तीन दिनों से एनडीईआरएफ व एसडीईआरएफ की टीम बच्ची को निकालने के अथक प्रयास कर रही है, लेकिन इसके बावजूद भी वह फेल हो गए। वहीं, अब बच्ची को गढ्ढे से निकालने के लिए दिल्ली व जोधपुर से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई है। टीम आज सीहोर पहुंचकर बच्ची को रेस्क्यू करेगी। हालांकि, विशेषज्ञों के पहुंचने से पहले मासूम को निकालने के लिए अभी तक प्रयास जारी हैं।
150 फीट नीचे पहुंची सृष्टि
आर्मी जवान 300 फीट गहरे बोरवेल में 100 फीट की दूरी पर फंसी सृष्टि को रॉड हुक से 90 फीट तक ऊपर ले आए थे, लेकिन दस फीट पहले वह छूटकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक सृष्टि फिसलकर करीब 150 फीट नीचे पहुंच गई है। इसके बाद भी सेना ने बच्ची को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं दो रॉक ड्रिल मशीन से गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
रॉड हुक से निकालने का किया गया प्रयास
मासूम सृष्टि को निकालने के लिए लगातार टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया। सृष्टि बोरवेल में लगभग करीब 100 फीट की गहराई में थी, जिसके बाद जिला प्रशासन ने सेना को बुलाकार राहत-बचाव का कार्य किया। उन्होंने मासूम को निकालने के लिए रॉड हुक से का उपयोग किया।
जोधपुर व दिल्ली टीम पहुंचेगी आज
जिसके बाद सृष्टि हुक में फसकर 90 फीट तक ऊपर आकर फिसल गई और करीब 150 फीट नीचे जाकर फंस गई, जिसके बाद सेना ने दूसरी बार प्रयास नहीं किया। जिला पंचायत के सीईओ ने जानकारी दी कि सेना व दोनो दलों के पास जो यंत्र व तकनीक है, वहीं काम नहीं कर रही है। यही कारण है कि सृष्टि को रेस्क्यू करने के लिए जोधपुर व दिल्ली टीम को बुलाया गया है। यह दोनों टीमें रेस्क्यू करने में माहिर हैं। दोनों टीमें आज घटनास्थल पर पहुंच कर बच्ची को रेस्क्यू करेंगी।
क्यों लगातार नीचे जा रही है सृष्टि?
बोरवेल की लगातार खुदाई करने वाले आकाश ने जानकारी दी है कि मासूम बच्ची पहले 20 से 25 फीट पर नजर आ रही थी, वह सुबह खिसककर 50 व उसके बाद 100 फीट से अधिक गहराई में चली गई थी। लगातार बच्ची के नीचे जाने का प्रमुख कारण यही है कि यहां 12 फीट के बाद मजबूत पत्थर आना शुरू हो गया था।
जिसको लगातार हाइड्रोलिक ब्रेकन, रॉक ड्रिल मशीन, पोकलेन मशीन के पत्थर तोड़ने से हुए कंपन के कारण बच्ची और नीचे खिसक रही है। अब स्थिति यह है कि दो फीट खोदने में तीन से चार घंट का समय लग रहा है। बुधवार शाम तक करीब 35 फीट गड्ढा खोदा जा चुका था और लगातार खोदाई जारी है।
