यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhya Pradesh: नदी में नहाने के दौरान डूबे 3 नाबालिग लड़के, मामला दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक नदी में नहाने के दौरान तीन नाबालिग लड़के डूब गए। इस घटना की ...और पढ़ें

बैतूल (मध्य प्रदेश), एजेंसी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक नदी में नहाने के दौरान तीन नाबालिग लड़के डूब गए। इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर ढोड़ामोहर गांव में खारपाड़ा नदी में हुई।
सांईखेड़ा पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया कि 6 से 10 साल की उम्र के तीन लड़के नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
उन्होंने कहा कि नदी में नहा रहे कुछ अन्य लड़कों ने अपने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों को सूचित किया, जिन्होंने तीनों पीड़ितों को बाहर निकाला लेकिन उन्हें बचा नहीं सके।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
