विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बाप के पैसों की है मोटर, जब्त की तो कतरा-कतरा कर कुएं में फेंक देंगे', टीकमगढ़ में बिजली कंपनी की टीम पर फूटा मासूम का गुस्सा

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:41 PM (GMT+05:30)

टीकमगढ़ में बिजली बिल बकाया होने पर मोटर जब्त करने आई टीम के सामने एक आठ वर्षीय मासूम का गुस्सा ...और पढ़ें

हाथ में हंसिया लेकर बिलखता मासूम। (वीडियो ग्रैब)

हाथ में हंसिया लेकर बिलखता मासूम। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. बिजली बिल बकाया होने पर मोटर जब्त करने पहुंची टीम।

  2. आठ वर्षीय मासूम ने रोते हुए गुस्से में टीम को धमकाया।

  3. मासूम का आक्रोश देख टीम बिना कार्रवाई वापस लौटी।

डिजिटल डेस्क, टीकमगढ़। कर्ज, गरीबी और बिजली कंपनी की सख्त कार्रवाइयों के बीच पिसता किसान परिवार किस हद तक बेबस हो चुका है, इसकी एक बानगी टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के रानीपुरा गांव से सामने आई है, जहां खेत पर बने कुएं में से मोटर जब्त करने पहुंची टीम के सामने आठ वर्षीय मासूम का गुस्सा फूट पड़ा।

वह हाथ में हंसिया लेकर खड़ा हो गया और रोते हुए बोला कि तुम्हारे बाप के खंभे गांव में लगे हुए हैं, जाओ उन्हें जाकर निकाल लो। यह मोटर हमारे बाप के खून-पसीने और पैसों की कमाई से खरीदी गई है। अगर इसे जब्त किया, तो कतरा-कतरा करके कुएं में फेंक देंगे।

व्यवस्था के खिलाफ लाचारी का आक्रोश

यह सिर्फ एक बच्चे का गुस्सा नहीं था, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ लाचारी का आक्रोश था, जो अपनी आजीविका का एकमात्र साधन मोटर पंप छिनते देख निकला था। इस घटना का वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है। जिसमें धमकाने के बाद मासूम यह भी कहता नजर आ रहा है कि बताओ यार, मोटर फ्री की थोड़ी न है।

कार्रवाई किए बगैर वापस लौटी टीम

गुरुवार को गांव के केवट परिवार के यहां बिजली कंपनी की टीम जब बकाया बिल के कारण मोटर पंप जब्त करने पहुंची थी, परंतु मामला आक्रोश के साथ बच्चे की पीड़ा भरा होने के बाद टीम बिना कार्रवाई के लौट गई। किसान पर बिजली बिल कितना बकाया था, मासूम के वीडियो के बाद कंपनी के अधिकारियों ने इस पर चुप्पी साध ली है।

यह भी पढ़ें- श्योपुर में पटाखे के साथ खेल बना जानलेवा, धमाके से स्टील की कटोरी फटी; बच्चे के पेट में घुसी

मोहनगढ़ थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।