विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश को अस्थिर करना चाहती कांग्रेस, इसके अबोध बालक EVM की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करें; भोपाल में गरजे जेपी नड्डा

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:31 PM (IST)

भोपाल में भाजपा ने लोकतंत्र बचाओ-अराजकता ‘हटाओ’ संकल्प को लेकर अटल पथ पर पदयात्रा आयोजित की, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी ...और पढ़ें

रैली को संबोधित करते जेपी नड्डा। (फोटो- जागरण)

रैली को संबोधित करते जेपी नड्डा। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. रैली में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

  2. सीएम डॉ. यादव बोले- कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। कांग्रेस के अबोध बालक (राहुल गांधी) को सलाह देता हूं कि वह ईवीएम की चिंता छोड़कर आत्मचिंतन करें। कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन द्वारा सोची&समझी साजिश के तहत संवैधानिक संस्थानों के प्रति लोगों के विश्वास को अस्थिर कर देश को अस्थिर करने करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की 140 करोड़ जनता के दिलों में बसते हैं।

भारत के लोकतंत्र और चुनाव आयोग की दुनियाभर में बनी साख को कांग्रेस पार्टी और INDI गठबंधन के लोग तार-तार कर रहे हैं। ये लोग अवैध घुसपैठियों को अपना वोटबैंक बनाने का कार्य कर रहे हैं, इसलिए इन दलों को SIR से समस्या हो रही है। यह बात केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को लोकतंत्र बचाओ-अराजकता ‘हटाओ’ संकल्प को लेकर भोपाल के अटल पथ पर आयोजित पदयात्रा को संबोधित कर कही।

नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव, मोहल्ले, चाय की दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर चुनाव आयोग की प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की वास्तविक स्थिति जनता को बताएं। नड्डा ने कहा कि मैं स्वयं भी आपातकाल का भुक्तभोगी हूं।

कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को बेनकाब कर रही भाजपा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं का बार-बार मजाक बनाने वाले, चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझने वाले लोग आज सर्वोच्च न्यायालय और निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। न्यायालय ने जब-जब कांग्रेस के खिलाफ निर्णय दिया, कांग्रेस ने न्यायपालिका का अपमान किया। राहुल गांधी इन संवैधानिक संस्थाओं की आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही अराजकता को समाप्त करने भाजपा के कार्यकर्ता सहित समूचे मप्र की जनता सड़कों पर उतरकर लोकतंत्र की रक्षा में पदयात्रा कर रही है। आने वाले दिनों में जिलों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

आजादी के बाद SIR 12 बार हो चुका, दस बार कांग्रेस के शासनकाल में

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की राजनीति ही इस पर आधारित है कि आरोप लगाओ और भाग जाओ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया देश के आजाद होने के बाद 12 बार हो चुकी है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस के शासनकाल में हुई थी। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक में भी चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाए, लेकिन 477 दिन बीत जाने के बाद भी कांग्रेस कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पदयात्रा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें- 'निर्मला सप्रे की विधायकी पर दो महीने में करें फैसला', सुप्रीम कोर्ट का MP विधानसभा अध्यक्ष को निर्देश; उमंग सिंघार ने लगाई थी याचिका

कांग्रेस को सत्ता नहीं मिल रही तो पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस समझ चुकी है कि जनता उसे आने वाले 20-30 साल तक सत्ता में आने का मौका नहीं देने वाली, इसलिए वह चुनाव में हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ रही है। कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है। 90 बार चुनी हुई सरकारों को बर्खास्त किया गया। नड्डा ने राहुल गांधी की राजनीति को ''हिट एंड रन'' बताते हुए कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में वोट चोरी के आरोप लगाए गए, लेकिन जब चुनाव आयोग ने हलफनामे के साथ सबूत मांगे तो कांग्रेस पीछे हट गई। कांग्रेस को सत्ता नहीं मिल रही तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।