विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छतरपुर में दूसरे समुदाय के शिक्षक को छात्र के कड़ा पहनने पर आपत्ति; मारपीट का आरोप, मामला सोशल मीडिया पर वायरल

By Jagran NewsEdited By: Amit Singh
Published: Mon, 28 Aug 2023 12:43 AM (IST)

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार मामला गड़ीमलहेरा क्षेत्र के ग्राम ऊजरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक शफीक ...और पढ़ें

कड़ा उतारने से मना किया तो उससे मारपीट की गई व कड़ा नाले में फेंकने के लिए कहा। (प्रतीकात्मक फोटो)
कड़ा उतारने से मना किया तो उससे मारपीट की गई व कड़ा नाले में फेंकने के लिए कहा। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. दूसरे समुदाय के शिक्षक पर छात्र से मारपीट के आरोप।
  2. शिक्षक ने छात्र के कड़ा पहनने पर जताई की आपत्ति।
  3. शिक्षक ने छात्र से मारपीट कर, कड़ा नाले में फेकने के लिए कहा।

जेएनएन, छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम शिक्षक पर छात्र के कड़ा पहनने पर आपत्ति जताने के आरोप लगा है। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि शिक्षक ने छात्र को कड़ा उतारने के लिए भी मजबूर किया।  

मामला शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद रविवार सुबह इस मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद डीईओ ने इस घटना पर संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए है। हालांकि, उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार मामला गड़ीमलहेरा क्षेत्र के ग्राम ऊजरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक शफीक खान और एक अन्य शिक्षक भूपेंद्र वर्मा से जुड़ा है। कक्षा 11वीं का छात्र उर्दूमऊ गांव का रहने वाला है। उसने आरोप लगाया है कि वह धार्मिक स्थान से लाया गया कड़ा पहनकर स्कूल गया था, जिस पर शिक्षक शफीक खान ने आपत्ति जताई।

जब उसने कड़ा उतारने से मना किया तो उससे मारपीट की गई व कड़ा उतारकर नाले में फेंकने का कहा गया। मामले को लेकर रविवार सुबह हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए और उन्होंने आरोपित स्कूल शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, जिला शिक्षा अधिकारी एमके कोटार्य का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।