विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे 'अहान' को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 03:39 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर बेटे 'अहान' का जन्म हुआ है, ...और पढ़ें

नन्हे पोते को गोद में लेकर दुलारते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

नन्हे पोते को गोद में लेकर दुलारते केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. शिवराज सिंह चौहान पुन: दादा बने, परिवार में खुशी का माहौल।

  2. छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर हुआ बेटे का जन्म।

  3. नवजात पोते 'अहान' को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। शिवराज सिंह चौहान दोबारा दादा बन गए हैं। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि के घर गुरुवार सुबह एक बेटे का जन्म हुआ है। नवजात का नाम 'अहान' रखा गया है।

रिद्धि ने गुरुवार सुबह 2:41 बजे बेटे को जन्म दिया। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी शिवराज सिंह चौहान ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो साझा कर जाहिर की। वीडियो में अस्पताल कक्ष के बाहर का भावुक पल नजर आ रहा है।

पोते को गोद में लेते ही गूंजा गायत्री मंत्र

वीडियो में महिला डॉक्टर जैसे ही नवजात को लेकर बाहर आती हैं, परिवार के सदस्यों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आती है। शिवराज सिंह चौहान नन्हे पोते को अपनी गोद में लेते हैं और उसे दुलारते हुए गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर देते हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ मंत्रोच्चार करते दिखाई देते हैं। यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया।

shivraj with grandson 214158

शिवराज बोले- जीवन में फिर 'सौभाग्य का सूर्योदय'

शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट कर परिवार में आए इस नए मेहमान की खुशी साझा की। उन्होंने लिखा कि उनके जीवन में एक बार फिर 'सौभाग्य का सूर्योदय' हुआ है। कुणाल और रिद्धि के माता-पिता बनने पर उन्होंने और उनकी पत्नी साधना सिंह ने दोबारा दादा-दादी बनने का सौभाग्य मिलने की बात कही।

उन्होंने नन्हे अहान को परिवार के लिए ईश्वर का अनमोल आशीर्वाद बताया। साथ ही बताया कि बड़े बेटे कार्तिकेय और बहू अमानत के लिए अहान भतीजा है, जबकि परिवार की लाडली इला को अब छोटा भाई मिल गया है।

यह भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह की 950 KM ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ 20 अक्टूबर से, उज्जैन से अयोध्या तक पैदल चलेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने रिद्धि के माता-पिता संदीप जैन और स्वाति जैन को भी नाना-नानी बनने पर बधाई दी। परिवार में नए सदस्य के आने से चौहान परिवार में खुशी का माहौल है।