आंखों पर काला चश्मा, हाथ में माइक और गा दिया 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड'; श्योपुर की IAS शीला दाहिमा का रॉकस्टार अंदाज वायरल
श्योपुर की जिलाधिकारी शीला दाहिमा का 'रॉकस्टार' अंदाज में गाना गाते हुए एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

IAS शीला दाहिमा का सॉन्ग वायरल (जागरण)
HighLights
श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
IAS अधिकारी 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गाना गाती दिखीं।
यह वीडियो दो-तीन साल पुराना, संगीत से बचपन से लगाव।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। सरकारी अधिकारी के नाम के साथ ही एक ऐसे शख्स की छवि दिमाग में आती है, जो लगातार काम में ही लगा रहता हो। काम के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी काफी ज्यादा होती हैं।
आईएएस या जिलाधिकारी के पास पूरे जिले की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों के पास अपने लिए या अपने परिवार के लिए कम समय ही रहता है, लेकिन काम के साथ ही पर्सनल लाइफ के समय निकालना और खुद को रिलेक्स करना भी जरूरी है।
IAS शीला दाहिमा का रॉकस्टार अंदाज
इसी बात की मिसाल हैं श्योपुर की जिलाधिकारी शीला दाहिमा। अपने काम-काज को लेकर चर्चा में रहने वाले श्योपुर की कलेक्टर साहिबा इन दिनों अपने बेहद खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं।
IAS शीला दाहिमा का बिंदास और मस्तमौला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आईएएस अधिकारी किसी रॉकस्टार की तरह गाना गाती नजर आ रही हैं।
DM ने गाया 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड'
श्योपुर की DM शीला दाहिमा को जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे क रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रही हैं। कानों में हेडफोन, आंखों पर काला चश्मा और रॉकस्टार वाले स्वैग के साथ वो 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का हिट ट्रैक 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' गा रही हैं।
जिलाधिकारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बटोर रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि काम के इतने भारी तनाव के बीच भी अपने पैशन को इस तरह जिंदा रखना हर किसी को उनसे सीखना चाहिए।
IAS अधिकारी का रिएक्शन आया सामने
कलेक्टर शीला दाहिमा यह वीडियो जैसे ही चर्चा का विषय बना, उन्होंने खुद इसके बारे में जानकारी दी। IAS अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इंटरनेट पर जो क्लिप वायरल हो रही है, वह अभी की नहीं बल्कि लगभग दो से तीन साल पुरानी है।
IAS शीला दाहिमा ने यह भी बताया कि संगीत से उनका लगाव बचपन से ही रहा है। आज भी जब उन्हें अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियों से थोड़ी बहुत फुर्सत मिलती है, तो वे अपने गाने का रियाज करना कभी नहीं भूलतीं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।