सागर के तहसील कार्यालय में दस्तावेज लेखक पर अभद्रता का आरोप, महिलाओं ने की चप्पल से पिटाई; Video वायरल
सागर जिले के केसली तहसील कार्यालय में एक दस्तावेज लेखक रामराज यादव पर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगा है। ...और पढ़ें

HighLights
केसली में दस्तावेज लेखक रामराज यादव पर आरोप।
महिलाओं ने अभद्रता के आरोप में चप्पलों से जमकर पीटा।
पिटाई का पूरा घटनाक्रम 59 सेकंड के वीडियो में कैद।
डिजिटल डेस्क, सागर। जिले के केसली में स्थित तहसील कार्यालय में दस्तावेज लेखक का काम करने वाले रामराज यादव पर महिला से अभद्रता के आरोप के बाद करीब आधा दर्जन महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिलाएं एक साथ उसके कक्ष में पहुंचीं। गेट बंद करने की कोशिश के दौरान पहले दरवाजे पर चप्पल मारी, फिर जैसे ही रामराज ने दरवाजा खोला, महिलाओं ने उसे घेर लिया और चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
कक्ष के अंदर शुरू हुई पिटाई से बचने के लिए वह बाहर गैलरी की ओर भागा, लेकिन महिलाओं ने वहां भी उसे घेर लिया। चप्पलों से लगातार पिटाई के बीच वह किसी तरह महिलाओं के घेरे से निकलकर कार्यालय के बाहर की ओर दौड़ा। इस दौरान एक महिला ने उसका दूर तक पीछा किया।
वीडियो में कैद हुई घटना, कार्रवाई की मांग
पूरे घटनाक्रम का 59 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें करीब 40 सेकंड तक महिलाएं रामराज यादव पर चप्पलें बरसाती नजर आ रही हैं। वीडियो में कक्ष के दरवाजे से लेकर अंदर पिटाई, गैलरी में घेरने और फिर उसके भागने तक का घटनाक्रम कैद है। घटना के बाद महिलाओं ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।