विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सागर में शराब से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, आदतन शराबियों की जांच करने दुकानों पर पहुंची मेडिकल टीम; दी समझाइश

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:30 PM (IST)

सागर जिले में शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कलेक्टर के निर्देश पर शराब पीने वालों की सेहत जांचने के लिए विशेष अभियान चलाकर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए और उन्हें जागरूक किया गया।

शराब दुकान के बाहर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम।

शराब दुकान के बाहर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करती टीम।

HighLights

  1. शराब से मौतों के बाद सागर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाई।

  2. शराब पीने वालों की सेहत जांचने विशेष अभियान शुरू हुआ।

  3. स्वास्थ्य शिविरों में रक्त नमूने लिए गए, दुष्परिणाम बताए।

डिजिटल डेस्क, सागर। जिले में शराब के सेवन से लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने की खबरों के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर शराब का सेवन करने वालों की सेहत जांचने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देवरी की दोनों शराब दुकानों और ग्राम चीमा ढाना में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए गए। अभियान के दौरान शराब खरीदने पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनके ब्लड सैंपल भी लिए गए।

शराब दुकानों पर पहुंची डॉक्टरों और आबकारी की टीम

देवरी में बस स्टैंड और झिरना पुल के पास स्थित शराब दुकानों पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम पहुंची। इस दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे। टीम ने शराब खरीदने आए नियमित शराब उपभोक्ताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक जांच के लिए रक्त के नमूने एकत्र किए।

डॉक्टरों ने बताए शराब सेवन के नुकसान

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉ. अमित रंजन त्रिपाठी ने लोगों को शराब के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि शराब का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक है। जो लोग इसका सेवन करते हैं, उन्हें कम से कम मात्रा में सेवन करने की सलाह दी गई। साथ ही गांवों में दुकानों और अन्य स्थानों पर बिकने वाली अवैध शराब से पूरी तरह दूर रहने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें- अमरकंटक के नर्मदा मंदिर में हाथी की प्रतिमा के बीच फंसा श्रद्धालु, परिसर में मची हलचल; Video वायरल

अभियान का यह मकसद

अभियान के दौरान डॉ. अवधेश लोधी, फार्मासिस्ट राजेश, पैथोलॉजिस्ट अनुराग दुबे, आबकारी उपनिरीक्षक मदन कुमार यादव और राजकुमार सहित स्वास्थ्य विभाग एवं आबकारी विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन का यह अभियान शराब सेवन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।