विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सागर में नर्मदा स्नान के लिए निकले श्रद्धालुओं की कार कंटनेर से टकराई, 4 की मौत; 5 घायल

Published: Mon, 09 Nov 2026 03:44 PM (IST)

सागर के देवरी में नर्मदा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की कार कंटेनर से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत ...और पढ़ें

हादसे में कार के उड़े परखच्चे।

हादसे में कार के उड़े परखच्चे।

डिजिटल डेस्क, सागर। दीपावली के दूसरे दिन अमावस्या पर मां नर्मदा में पुण्य स्नान की आस लेकर बरमान जा रहे श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। देवरी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी अर्टिगा कार (एमपी 15 सीए 8417) की कंटेनर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी के बीच एक और दुर्घटना हो गई। यहां रुके लोगों के बीच से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

एक हादसे के बाद दूसरा एक्सीडेंट 

कार और कंटेनर की टक्कर के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसा देखने के लिए सड़क से गुजर रहे कुछ वाहन चालक भी रुक गए। इसी दौरान वहां से निकले एक अज्ञात वाहन ने तीन सवारियों वाली बाइक को टक्कर मार दी। दूसरी दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। इस तरह दोनों हादसों में कुल आठ लोग घायल हुए।

बीएमसी सागर रेफर किए गए घायल

दोनों दुर्घटनाओं में घायल आठ लोगों को तत्काल देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस और एसडीएम मुनव्वर खान भी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली और हादसे में जान गंवाने वालों के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस जांच में जुटी 

पुलिस दोनों दुर्घटनाओं की जांच कर रही है। कंटेनर से कार की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई और बाइक को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन कौन-सा था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में घर की आग बुझाकर लौट रहे थे तीन भाई, रात के अंधेरे में कुएं में गिरी कार; पेड़ के सहारे बची जान

इनकी हुई मौत

  • माखन पिता मिहिलाल यादव (56), निवासी बिलहेरी, बहेरिया।
  • संतोष तिवारी।
  • नीरज मिश्रा।
  • एक अन्य व्यक्ति (अज्ञात) निवासी सुभाष नगर, सागर।

अर्टिगा कार में सवार घायल

  • अनिकेश शर्मा (20), पिता प्रवीण शर्मा, निवासी सागर।
  • रामगोपाल, पिता जोजे, निवासी नेतरा, बांदरी।
  • देवेंद्र सेन (55), पिता रामदास सेन, निवासी भैंसा, नरयावली।
  • राहुल नामदेव (32), पिता प्रताप नामदेव, निवासी रामनगर।
  • प्रहलाद विश्वकर्मा, निवासी रामनगर, सागर।

बाइक सवार तीन अन्य भी घायल

  • रामनाथ शर्मा (54), पिता मुरलीधर शर्मा, निवासी भैंसा।
  • बालचंद अहिरवार (62), पिता खुमान।
  • उषा (58), पत्नी बालचंद, निवासी भैंसा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।