विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मार डाला तुम्हारे भाई को, जो करना हो कर लो', रीवा में शराब पार्टी के बाद युवक की हत्या; नहर में फेंका शव

Published: Sun, 04 Oct 2026 01:07 PM (IST)

मध्य प्रदेश के रीवा में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में कमलेश साकेत की हत्या कर शव शिल्परा नहर ...और पढ़ें

रीवा में शराब पार्टी के बाद हत्या कर नहर में फेंका शव(प्रतीकात्मक तस्वीर)

रीवा में शराब पार्टी के बाद हत्या कर नहर में फेंका शव(प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद युवक कमलेश साकेत की हत्या कर शव शिल्परा नहर में फेंक दिया गया। शनिवार को 3 दिन बाद शव नहर में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए गोलू सिंह, संजय सिंह और हैप्पी सिंह पर आरोप लगाया है।

कमलेश साकेत अपने साथियों के साथ शराब पार्टी कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कमलेश की बेरहमी से हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को शिल्परा नहर में फेंक दिया गया।

परिजनों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना

हत्या के बाद आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने मृतक के भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारे भाई को मारकर फेंक दिया हूं, जो करना हो कर लो। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।

लगातार तीन दिन तक पुलिस और परिजनों ने नहर में सर्चिंग की। आखिरकार शनिवार को कमलेश का शव शिल्परा नहर में मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है।

एक आरोपी अभी भी फरार

परिजनों की शिकायत पर गोलू सिंह, संजय सिंह और हैप्पी सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने किया सुसाइड, 30 सितंबर को मनाया था जन्मदिन

यह भी पढ़ें- 'मध्य प्रदेश में धान घोटाले में 90 FIR दर्ज की गई', EOW ने हाई कोर्ट में बताया