मध्य प्रदेश: राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने किया सुसाइड, 30 सितंबर को मनाया था जन्मदिन
दिवंगत ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्पित का शव ...और पढ़ें

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने किया सुसाइड (फोटो- सोशल मीडिया)
HighLights
मृतक अर्पित राजा के परिवार के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करता था
चार दिन पहले 30 सितंबर को अर्पित का जन्मदिन था
जेएनएन, इंदौर। दिवंगत ट्रांसपोर्टर राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अर्पित का शव रिश्तेदार के घर में मिला।
इंदौर पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय अर्पित, राजा के परिवार के साथ ट्रांसपोर्ट का काम करता था। राजा की पत्नी सोनम ने शिलांग में 23 मई 2025 हनीमून के दौरान राजा की हत्या कर दी थी, जिससे अर्पित काफी दुखी था और वह सोनम को सजा दिलाने के प्रयास में था।
चार दिन पहले 30 सितंबर को अर्पित का जन्मदिन था, उसने इंटरनेट मीडिया पर स्टेटस भी लगाया था। वाट्सएप पर उसने लिखा था कि नियंत्रण बहुत जरूरी है।
अगर आमदनी कम हो तो खर्चे पर और आमदनी ज्यादा हो तो शब्दों पर। राजा के भाई विपिन ने कहा कि अर्पित विश्वसनीय सदस्य था, हाल ही में कर्मचारियों की सैलरी के लिए 14 लाख 50 हजार रुपये उसके खाते में जमा किए थे। अर्पित की तीन साल की बेटी और पत्नी हैं। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।ो
