Move to Jagran APP

MP: खजुराहो सीट पर I.N.D.I गठबंधन का बड़ा फैसला, इस प्रत्याशी को मिलेगा कांग्रेस और सपा का समर्थन

आइएनडीआइए ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट के लिए ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (एआइएफबी) के आरबी प्रजापति को कांग्रेस सपा समेत गठबंधन में शामिल दलों के साझा प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने समझौते के तहत मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। यहां से सपा ने पहले डा. मनोज यादव और फिर मीरा यादव को प्रत्याशी घोषित किया।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Published: Mon, 15 Apr 2024 06:54 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2024 06:54 PM (IST)
MP: खजुराहो सीट पर I.N.D.I गठबंधन का बड़ा फैसला, इस प्रत्याशी को मिलेगा कांग्रेस और सपा का समर्थन
खजुराहो सीट पर I.N.D.I गठबंधन का बड़ा फैसला (Image: ANI)

जागरण डेस्क, भोपाल। आखिरकार आइएनडीआइए ने मध्य प्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट के लिए साझा प्रत्याशी तय कर लिया। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक (एआइएफबी) के आरबी प्रजापति ही अब कांग्रेस, सपा समेत गठबंधन में शामिल दलों के साझा उम्मीदवार होंगे। इसकी घोषणा सोमवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव और प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने की।

loksabha election banner

कांग्रेस ने समझौते के तहत मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से एक खजुराहो सीट समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी थी। यहां से सपा ने पहले डा. मनोज यादव और फिर मीरा यादव को प्रत्याशी घोषित किया। मीरा यादव का नामांकन पत्र अपूर्ण होने के कारण रिटर्निंग आफिसर ने उसे निरस्त कर दिया।

9 अप्रैल को आया समर्थन पत्र

इसके बाद एआइएफबी के प्रत्याशी सेवानिवृत आइएएस अधिकारी आरबी प्रजापति से बात चल रही थी, पर अंतिम निर्णय नहीं हो पा रहा था। जबकि, सपा के प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नौ अप्रैल को प्रजापति का समर्थन किए जाने का पत्र भी सामने आ गया था।

मनोज यादव का कहना है कि पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद गठबंधन के सहयोगियों ने आमराय से आरबी प्रजापति को समर्थन देने का निर्णय लिया है। वह तमाम दबाव के बाद भी मैदान में डटे रहे। उन्हें हटने के लिए डराने, धमकाने से लेकर प्रलोभन देने का प्रयास किया। इसे लेकर चुनाव आयोग से शिकायत भी की गई।

यह भी पढ़ें: गर्मी की वजह से न छूटे एक भी मतदाता, ज्यादा से ज्यादा हो मतदान; चुनाव आयोग ने किया खास इंतजाम

यह भी पढ़ें: MP 5th, 8th Result 2024: मध्य प्रदेश कक्षा 5 और कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जल्द होंगे घोषित


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.