MP Foundation Day: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को भेजा पत्र, कहा- एमपी से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा
पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में कुशाभाऊ ठाकरे, अटल बिहारी वाजपेयी व राजमाता विजयाराजे के योगदान का उल्लेख भी ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ। (फाइल फोटो)
HighLights
पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के विकास की सराहना।
केन-बेतवा परियोजना सहित कई योजनाओं का विशेष उल्लेख किया।
राज्य ब्यूरो, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर पत्र भेजकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने अपने संदेश में राज्य सरकार के 'किसान कल्याण वर्ष', प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की है। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक संपदा, जनजातीय चेतना और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को भी सराहा है।
मोदी ने पुराने दिनों को किया याद
मोदी ने अपने संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश से मेरा आत्मीय जुड़ाव रहा है। संगठन के दिनों में मुझे यहां के अनेक क्षेत्रों में जाने तथा कार्यकर्ताओं व नागरिकों के बीच समय बिताने का अवसर मिला। उन्होंने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे, भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया जैसी विभूतियों के योगदान को भी स्मरण किया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड क्षेत्र की 'केन-बेतवा लिंक परियोजना' का विशेष उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश रविवार को एक्स पर पोस्ट करके उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य की गौरवशाली विरासत और विकास यात्रा के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के आत्मीय भाव हम सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विकसित भारत @2047 के विजन के अनुसार हमारी सरकार एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने की दिशा में संकल्प के साथ काम कर रही है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर सेना के नाम संकल्प, शौर्य स्मारक में CM मोहन यादव ने रोपा 'संकल्प वृक्ष'
सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व पर जताया विश्वास
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा- मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार 'विकास भी, विरासत भी' के मूलमंत्र पर चलते हुए 'विकसित भारत' के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि, भवांतर भुगतान योजना, भोपाल इंदौर मेट्रो, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम आवास, पीएम जनमन योजना, आयुष्मान भारत योजना, धार जिले के पीएम मित्रा पार्क, चीता प्रोजेक्ट का भी उल्लेख कर मोदी ने इन कार्यों के लिए राज्य सरकार की सराहना की।