विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौत की मांद से निकली जिंदगी : विदिशा में सूखे कुएं में सुरक्षित मिली लावारिस नवजात, हालत स्थित

Published: Fri, 10 Apr 2026 10:10 PM (IST)

विदिशा के कुरवाई क्षेत्र में एक सूखे कुएं से एक दिन की नवजात बच्ची जीवित मिली। उसे कुएं में फेंका ...और पढ़ें

नवजात शिशु (प्रतीकात्मक चित्र)

नवजात शिशु (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम तमोईया–पाराशरी के बीच एक खेत में स्थित सूखे कुएं से शुक्रवार सुबह एक दिन की नवजात बच्ची जीवित अवस्था में मिली। किसी ने उसे मरने के लिए कुएं में फेंक दिया था, लेकिन मिट्टी की नमी ने उसे सुरक्षित रखा और उसे खरोंच तक नहीं आई।

ग्रामीणों और डायल 112 ने बचाई जान

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती, हालत स्थिर

प्राथमिक जांच के बाद नवजात को मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत स्थिर है। उसका वजन करीब 1.6 किलोग्राम है और वह सात माह की प्रीमैच्योर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में सीएम हाउस के नजदीक डॉक्टर से दिनदहाड़े लूट, टक्कर मारकर गिराया, मिर्च पाउडर डालकर लूटा सामान

रहस्य बरकरार, जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक बच्ची को कुएं में फेंका गया है, हालांकि कुछ लोग इसे संदिग्ध भी मान रहे हैं। मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास के प्रसव केंद्रों और आशा कार्यकर्ताओं से जानकारी जुटाई जा रही है। स्वास्थ्य परीक्षण पूरा होने के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति के माध्यम से शिशु गृह भेजा जाएगा, जहां उसकी देखभाल की जाएगी।