विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चाचा की तेरहवीं थी, कैसे दिल्ली जाता?' बिना नोटिस निलंबन कार्रवाई पर मप्र युवा कांग्रेस महासचिव ने जताई आपत्ति, केंद्रीय संगठन से करेंगे शिकायत

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:18 PM (IST)

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को दिल्ली रैली में अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया। महासचिव रोहित राजौरिया ...और पढ़ें

मप्र युवा कांग्रेस महासचिव रोहित राजौरिया। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

मप्र युवा कांग्रेस महासचिव रोहित राजौरिया। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. मप्र युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया।

  2. दिल्ली में हुई वोट चोरी के खिलाफ रैली में अनुपस्थित थे।

  3. महासचिव रोहित राजौरिया ने बिना नोटिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को हुई कांग्रेस की वोट चोरी के खिलाफ हुई रैली में अनुपस्थित रहने पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई का विरोध करते हुए मप्र युवा कांग्रेस के महासचिव रोहित राजौरिया ने कहा कि बिना नोटिस दिए यह कदम उठाया गया।

उन्होंने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए केंद्रीय संगठन से शिकायत करने की बात कही। अन्य पदाधिकारियों ने भी कारण जाने बिना निलंबन की कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

राजौरिया के मुताबिक, उनके चाचा की तेरहवीं दो दिन पहले थी और घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना था। ऐसे में उनके लिए इस मौके पर दिल्ली जाना संभव नहीं था। उनका कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि वह संगठन के अन्य आंदोलनों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- देश को अस्थिर करना चाहती कांग्रेस, इसके अबोध बालक EVM की चिंता छोड़ आत्मचिंतन करें; भोपाल में गरजे जेपी नड्डा

प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि निलंबन केंद्रीय संगठन के निर्देश पर हुआ है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। अनुपस्थिति का कारण मान्य होने पर निलंबन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।