विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Weather: उत्तरी हवाओं से बदल रहा मौसम का मिजाज, पन्ना-जबलपुर समेत 17 जिलों में फुहारें पड़ने के आसार

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:37 PM (IST)

मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे हल्की ठंडक महसूस हो रही है। ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. उत्तरी हवाओं से वातावरण में हल्की ठंडक घुलने लगी है।

  2. पूर्वी MP में चक्रवात से तापमान में गिरावट की संभावना।

  3. पन्ना-जबलपुर सहित 17 जिलों में हल्की वर्षा के आसार।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। उत्तरी हवाओं के प्रवेश से वातावरण में हल्की ठंडक घुलने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है, जिसका प्रभाव अगले तीन से चार दिनों तक पूर्वी हिस्सों में बना रहेगा। इससे रीवा, सतना सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को विंध्य क्षेत्र के सतना में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि अन्य जिलों में वर्षा नहीं हुई।

पूर्वी MP में दिन का तापमान गिरेगा

चक्रवात के कारण प्रदेश के पूर्वी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी और मध्य क्षेत्र में मौसम स्थिर रहेगा। मंगलवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। धार और उज्जैन में 36.4 डिग्री, भोपाल में 36.1 डिग्री, ग्वालियर में 36.5 डिग्री और इंदौर में 36.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पचमढ़ी-मलाजखंड में 30 डिग्री से नीचे तापमान

हिल स्टेशन पचमढ़ी में 29.6 डिग्री और मलाजखंड में 29.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। रीवा में 30.6 डिग्री और सतना में 30.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें- MP Weather: मानसून की विदाई के बाद बढ़ी गर्मी, रायसेन में पारा 37 डिग्री; 7 अक्टूबर से फिर पड़ सकती हैं फुहारें

इन जिलों में वर्षा के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं।