मध्य प्रदेश में SIR के बाद SSR में बढ़े 8.9 लाख वोटर, कहां-किसके नाम जोड़े... BJP-कांग्रेस दोनों ने मांगी जानकारी
मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के बाद 8.9 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इन नए मतदाताओं की जानकारी मांगी है ताकि हटाए गए नाम दोबारा न जुड़ें।

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
42.74 लाख मतदाताओं के नाम SIR में हटाए गए थे।
SSR के बाद 8.9 लाख नए मतदाता सूची में जुड़े।
भाजपा-कांग्रेस ने नए जोड़े गए नामों की जानकारी मांगी।
राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। आठ माह बाद जारी नई सूची में 8.9 लाख मतदाताओं के नाम जुड़ गए। किस विधानसभा क्षेत्र में किसका नाम जोड़ा गया, यह न तो भाजपा को पता है और न ही कांग्रेस को।
दोनों पार्टियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से सूची सार्वजनिक करने की मांग की है ताकि नए जोड़े गए नामों की जानकारी मिल सके। दोनों पार्टियां यह भी सुनिश्चित करने का दावा कर रही हैं कि एसआईआर से हटाए गए नाम ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) में न जुड़ जाएं, इसकी निगरानी करेंगी।
11 दिसंबर तक चलेगा SSR
एसएसआर का कार्य 11 दिसंबर तक चलेगा। उधर, कांग्रेस 22 नवंबर से नए जोड़े या हटाए गए मतदाताओं के सत्यापन का अभियान चलाने जा रही है, जो बिना सूची के संभव नहीं हो पाएगा।
प्रारूप सूची में बढ़े 8.9 लाख मतदाता
एसआईआर से पहले प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5,74,06,143 थी, जो प्रारूप प्रकाशन में घटकर 5,31,31,983 रह गई। मृत, अनुपस्थित, एक से अधिक स्थान पर नाम, स्थायी रूप से स्थानांतरित और अन्य श्रेणी में 42,74,142 नाम हटाए गए। वहीं, पिछले दिनों एसएसआर के लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया।
इसमें 8.9 लाख मतदाता बढ़ गए। बड़ा सवाल यह है कि जो मतदाता बढ़े हैं, इनमें वे तो शामिल नहीं हैं, जिनका नाम सूची से हटाया गया था। यही देखने के लिए बढ़े हुए मतदाताओं की जानकारी भाजपा और कांग्रेस मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मांग रही है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में 96 लाख की 1075 पेटी अवैध शराब पकड़ी, पुलिस को देख ट्रक चालक ने बढ़ाई रफ्तार; कार को मारी टक्कर
एसआईआर में इन श्रेणियों में हटाए गए थे मतदाता
मृत- 8,46,184
अनुपस्थित- 8,42,677
स्थायी रूप से स्थानांतरित- 22,78,393
दो या अधिक जगह नाम- 2,76,961
अन्य- 29,927
कुल- 42,74,142
एसआईआर में जिनके नाम सूची से हटाए गए, उसकी सूची तो है। लेकिन इसके बाद जिनके नाम जोड़े गए, उनकी नहीं। ऐसे में कैसे पता करेंगे कि किसका नाम शामिल किया गया। बीएलए आपत्ति किस आधार पर करेगा।
- ललित सेन, प्रदेश कांग्रेस के मतदाता सूची पुनरीक्षण विभाग के प्रभारीजिनके नाम शामिल किए गए हैं, उनकी सूची जब तक हमारे पास नहीं होगी तब तक यह कैसे सुनिश्चित किया जा सकेगा कि एसआइआर में जो नाम कटे थे, वह इस सूची में तो नहीं हैं। यदि उन्हीं के नाम फिर जुड़ते हैं तो फिर एसएसआर में बीएलओ ने क्या देखा और किस आधार पर नाम हटाए।
- एसएस उप्पल, प्रदेश भाजपा के चुनाव कार्य प्रभारीएसआईआर में जिस श्रेणी में जिन मतदाताओं के नाम हटे, उसकी सूची वेबसाइट पर है। भाजपा और कांग्रेस द्वारा जो नाम जोड़े गए हैं, उनकी सूची मांगी जा रही है। ऐसी सूची अलग से तैयार नहीं की जाती है। प्रारूप प्रकाशन की पूरी जानकारी देने के साथ हमारी तकनीकी शाखा की टीम भी उन्हें प्रक्रिया बता चुकी है।
- संजीव कुमार झा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।